यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुरैना में हिंदू नाम रख असलम खान ने कम्प्यूटर सेंटर पर हिडन कैमरे से छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाए
मुरैना के एक कंप्यूटर सेंटर में शिक्षक असलम खान ने हिंदू नाम अपनाकर छात्राओं को फंसाया। हिडन कैमरों से अश्लील वीडियो बनाए। उसके आपत्तिजनक कृत्य का खुलासा साथी प्रदीप शर्मा ने किया। पुलिस जांच में कई वीडियो मिले हैं। आरोपी पर संगठित गिरोह से जुड़े होने का शक है।
Publish Date: Tue, 06 May 2025 11:42:34 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 May 2025 07:31:16 AM (IST)
आोरपी ने हिंदू छात्राओं के कई अश्लील वीडियो बनाए।HighLights
- हिडन कैमरे से वीडियो बनाए
- कई छात्राएं नाबालिग थीं
- गिरोह से जुड़ाव की आशंका
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में हिंदू छात्राओं को फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करने के चौंकाने वाले मामले का राजफाश हुआ है।
शहर के जीवाजीगंज क्षेत्र में पिछले दो साल से संचालित 'अभि इंसानियत' कंप्यूटर सेंटर का शिक्षक असलम खान अपना नाम अभि चौहान और अभि राजपूत बताकर हिंदू छात्राओं के अश्लील वीडियो बना रहा था। इसके लिए उसने कंप्यूटर सेंटर में हिडन कैमरे लगा रखे थे, जिसके मैमोरी कार्ड में कई छात्राओं के अश्लील वीडियो मिले हैं।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ा
- कोतवाली पुलिस ने असलम के साथ उसका एक साथी भी पकड़ा है। उसने पुलिस को बताया है कि असलम ने कोचिंग के अंदर तीन से चार लड़कियों के साथ गलत काम उसके सामने ही किया। पुलिस को मौके से असलम नाम का आधार कार्ड मिला। फीस जमा करने के लिए बारकोड से लिंक बैंक खाता भी असलम खान नाम से है।
वह भिंड के गोरमी का रहने वाला है। कुछ सीसीटीवी फुटेज मंगलवार शाम हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को मिले, जिनमें सेंटर संचालक जमीन पर बिछे गद्दे पर लेटकर छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। ऐसे ही बहुत सारे वीडियो हैं, जिनमें कंप्यूटर सीखने आने वाली कई छात्राएं नाबालिग भी हैं।
मुरैना की दीपाली सीएसपी चंदौरिया ने बताया कि अभी बने असलम और उसके एक सहयोगी को पकड़ा गया है। जांच कर रहे हैं कि कितनी लड़कियों के साथ ऐसी हरकत हुई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे सामने आया मामला
- दरअसल, असलम के साथ कंप्यूटर सेंटर में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवास प्रदीप शर्मा भी पार्टनर था। प्रदीप सेंटर पर कभी-कभी आता था। कुछ दिन पहले उसे कुछ छात्रों ने बताया कि अभी सर लड़कियों के साथ गलत हरकत करते हैं।
रविवार को प्रदीप सेंटर पर पहुंचा। उस समय असलम नहीं था, तो छत में लगे हिडन कैमरे का मैमोरी कार्ड निकाला। उसने फुटेज देखे तो हैरान रह गया। इस मैमोरी कार्ड में एक से चार मई तक की रिकार्डिंग थी। उससे पहले की रिकार्डिंग असलम ने हटा दी थीं। फंसाने के लिए रखी था भगवान शिव का चित्र
- हिंदू छात्राओं को झांसे में लेने के लिए असलम खुद को महाकाल का भक्त बताता था। सेंटर पर भगवान शिव की तस्वीर लगा रखी थी। आरोपी को कोचिंग सेंटर से पकड़कर थाने लाए हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि असलम छात्राओं की आपत्तिजनक फोटो, वीडियो किसी को भेजता है।
- यह किसी ऐसे संगठन और गिरोह से जुड़ा है, जो हिंदू लड़कियों को निशाना बनाते हैं। विश्व हिंदू परिषद के संयोजक सुनील चावला का कहना है कि जांच हो तो इसमें बहुत बड़ा नेटवर्क निकलेगा।