जलावर्धन योजना में हुआ भ्रष्टाचार : शैलेंद्र सिंह
पोरसा। नगर में जलावर्धन योजना के अंतर्गत बिछाई गई पाइप लाइनों में भ्रष्टाचार किया गया है। जिसकी शिकायत किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने कलेक्टर से
By
Edited By:
Publish Date: Mon, 10 Jul 2017 03:54:05 AM (IST)
Updated Date: Mon, 10 Jul 2017 03:54:05 AM (IST)
पोरसा। नगर में जलावर्धन योजना के अंतर्गत बिछाई गई पाइप लाइनों में भ्रष्टाचार किया गया है। जिसकी शिकायत किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने कलेक्टर से की है।
शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका द्वारा पोरसा द्वारा शहर में जलावर्धन योजना के अंतर्गत पानी की सप्लाई के लिए नई पाइप लाइन बिछाई गई थीं। इस योजना में ठेकेदार ने घटिया सामग्री और घटिया किस्म के पाइप का उपयोग किया। जिसके कारण नगर में अभी तक पानी की सप्लाई शुुरू नहीं हो पाई है। पानी की सप्लाई के लिए पूरी लाइन चेक की गई तो पाइप लाइन अनेक जगहों से फूटी पाई गई। इस योजना के लिए दस करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे। इस योजना में नगरपालिका अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद और ठेकेदार ने मिलीभगत के कारण करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है। शैलेंद्र सिंह ने कलेक्टर से शिकायत कर मांग की है कि भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।