• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • मुरैना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवरी गौशाला के प्रबंधक के खिलाफ दिया आवेदन, चेकबुक, एटीएम व पासबुक हड़पने का आरोप

मुरैना। हरफूल का पुरा हिंगोना खुर्द में रहने वाले दीवान सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह कुशवाह ने जनसुनवाई में कलेक्टर को दिए आवेदन में देवरी गौशाला के प्रबंधक हरिओम पुरी के खिलाफ

By Edited By:
Publish Date: Wed, 20 Jun 2018 07:02:06 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 Jun 2018 07:02:06 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
देवरी गौशाला के प्रबंधक के खिलाफ दिया आवेदन, चेकबुक, एटीएम व पासबुक हड़पने का आरोप

मुरैना। हरफूल का पुरा हिंगोना खुर्द में रहने वाले दीवान सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह कुशवाह ने जनसुनवाई में कलेक्टर को दिए आवेदन में देवरी गौशाला के प्रबंधक हरिओम पुरी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। दीवान सिंह ने बताया कि वह देवरी गौशाला में पिछले चार साल से साफ सफाई और गायों को चारा पानी देने का काम कर रहा है। प्रबंधक ने ही 2014 में गौशला में उसकी नियुक्ति की थी। साथ ही उन्होंने उसका एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया। शासन से सात हजार रुपए मानदेय आता है, लेकिन प्रबंधक उसमें से काटकर 4 हजार रुपए ही दे रहे हैं। यह कानूनी अपराध है। प्रबंधक ने खाते की चेकबुक, एटीएम व अन्य दस्तावेज खाता खुलवाने के दौरान ही ले ली थी। चेकबुक से ही खाते से पैसे निकाले जाते हैं। जब इस संबंध में आवेदक ने बात की तो प्रबंधक ने जान से मारने की धमकी व गाली गलौज की। इसलिए पासबुक, चेकबुक व एटीएम आदि प्रबंधक से दिलवाए जाएं।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।