अंबाह। श्री देवनारायण सेवा समिति व गुर्जर समाज अंह के तत्वाधान में बुधवार को भगवान विष्णु के अवतार श्री देवनारायण भगवान की भव्य शोभा यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से बड़े ही धुमधाम के साथ निकाली गई। इस यात्रा में संत महाराज तुलसीदास, संत नारायण लाल गिरी, विशेष रूप से उपस्थित थे। आयोजन में संत ने कहा कि भगवान देवनारायण का अवतार लोक कल्याण के लिए हुआ था। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास काफी पुराना है। गुर्जर समाज के कई शासक हुए जिन्होंने लोक सेवा के कार्य किए संत श्री ने आमजन से आव्हान किया कि वह भगवान देवनारायण के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र कल्याण व समाज कल्याण के लिए कार्य करें।
भगवान देवनारायण की ध्वज पदयात्रा विभिन्ना जगहों से आकर भरतपुरा गांव से शोभा यात्रा के रूप में रवाना हुई। इस दौरान शोभा यात्रा में श्रद्वालु देव भजनों पर झुमते हुये नजर आये। आगे-आगे ध्वज एवं पताकाओं को लेकर चल रहे श्रद्वालुओं से यात्रा में माहौल भक्तिमय हो गया। यात्रा में भगवान देवनारायण के जयकारों से कस्बा काफी देर तक गुंजायमान होता रहा। यह यात्रा संपूर्ण बाजार में निकली यात्रा का विभिन्ना समाजों के लोगों व व्यापारियों ने भगवान देवनारायण की आरती उतारकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। रैली में विभिन्ना तरह की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही झांकियों में पुलवामा के अमर शहीदों की गाथा को दर्शाते हुए कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि की। झांकी भी थी इसके साथ ही गुर्जर समाज के महापुरुषों देवी देवताओं की झांकी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही रैली में मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने व बेटा बेटियों को समान शिक्षा देने विभिन्ना तरह के नशा से दूर रहने दहेज प्रथा को बंद करने और मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को बंद करने के मुद्दे पर झांकियां थी। लोगों में जन जागृति का कार्य कर रही थी। अंबाह नगर में यह भगवान देवनारायण की प्रथम शोभा यात्रा थी। जिसमें आसपास के ग्रामीण अंचलों सहित जिलेभर के गुर्जर समाज के लोग सम्मिलित हुए।
जगह-जगह पर हुआ स्वागतः देवनारायण शोभायात्रा का स्वागत भाजपा के वरिष्ठ नेता मनीष शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शोभायात्रा के दौरान मनीष शर्मा ने संतों का सम्मान भी किया।
-
फोटो 9ए। देवनारायण रैली में शामिल लोग।