• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Morena News: नरोत्तम मिश्रा ने कहा- इंटरनेट का दुरुपयोग कर रही कांग्रेस, दिग्विजय के कारण MP में हो सकता है नूंह जैसा दंगा

मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ऐसे-ऐसे फर्जीवाड़े व हथकंडे अपना रहे हैं, जिससे प्रदेश में नूंह जैस...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 09 Sep 2023 07:09:47 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 Sep 2023 07:09:47 PM (IST)
Morena News: नरोत्तम मिश्रा ने कहा- इंटरनेट का दुरुपयोग कर रही कांग्रेस, दिग्विजय के कारण MP में हो सकता है नूंह जैसा दंगा
नरोत्तम मिश्रा ने कहा- इंटरनेट का दुरुपयोग कर रही कांग्रेस।

मुरैना (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ऐसे-ऐसे फर्जीवाड़े व हथकंडे अपना रहे हैं, जिससे प्रदेश में नूंह जैसा दंगा हो सकता है। दिग्विजय सिंह ने कुछ दिन पहले एक मस्जिद का फोटो इंटरनेट मीडिया एक्स (पहले के ट्विटर) पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में पता नहीं कहां की मस्जिद को खरगोन की मस्जिद बता दिया, जिसके ऊपर भगवा झंडा लगा था।

शनिवार को जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल होने आए नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इंटरनेट मीडिया का दुरुपयोग कर हार की हताशा से बचने के लिए कांग्रेस तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। दिग्विजय सिंह ने शनिवार को भी एक न्यूज चैनल का फर्जी सर्वे बताकर एक्स पर ऐसा पोस्ट किया है, जिसे चैनल के प्रबंधन ने फर्जी बताते हुए तत्काल री-पोस्ट किया। अगर टीवी चैनल का प्रबंधन शिकायत करता है तो हम दिग्विजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई जरूर करेंगे।


दिग्विजय कर रहे प्रदेश का माहौल खराब

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मिस्टर बंटाधार का फर्जी पोस्ट साबित करता है कि कांग्रेस में संभावित हार की बौखलाहट है। महाझूठ परोसने के मामले में दिग्विजय का नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आ सकता है। इन्होंने बीच में एक फर्जी पत्र बहुप्रसारित किया था। हमने एफआइआर की और प्रियंका गांधी तक को मप्र छोड़कर जाना पड़ा। दिग्विजय सिंह ने कुंडेश्वर मंदिर को लेकर भी झूठा पोस्ट किया था। उसे बाद में हटा दिया। वह लगातार प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।