• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना से दिल्ली जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद, कार्यकर्ता बोले- यह लोकतंत्र की हत्या

मुरैना में दिल्ली जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित दर्जनों नेताओं को पुलिस ने आधी रात होटलों व घरों से हिरासत में ले लिया। कांग्रेस ने इसे हिटलरशाही कर...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 01:48:19 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 01:51:01 PM (IST)
मुरैना से दिल्ली जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद, कार्यकर्ता बोले- यह लोकतंत्र की हत्या
मुरैना में दिल्ली जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने नजरबंद किया। (नईदुनिया)

HighLights

  1. चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जा रहे थे दिल्ली।
  2. कांग्रेस नेताओं ने मोबाइल छीनने और गाड़ियां जब्त करने के आरोप लगाए।
  3. पुलिस ने होटलों और घरों में दबिश देकर किया डिटेन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए मुरैना से दर्जनों कांग्रेसी दिल्ली जाने की रणनीति बना रहे थे, जिन्हें पुलिस ने आधी रात को पकड़कर नजरबंद कर दिया है। कई कांग्रेसी होटलाो से पकड़े गए, कई घरों से डिटेन किए गए हैं। इस कार्रवाई पर कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेसियों ने इसे हिटलरशाही बताते हुए लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।

होटलों और घरों से आधी रात को उठाए गए कांग्रेसी

  • मुरैना और भिंड के कांग्रेस नेता दर्जनों गाड़ियों से दिल्ली जाने के लिए इकठ्ठा हुए। कुछ नेता होटल शिवाय में थे, कुछ पूर्व शहर जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के घर पर तो कुछ हाईवे पर थे। कांग्रेसियों की योजना रात दो बजे दिल्ली रवाना होने की थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस टीमों ने इनकों पकड़ा और नजरबंद कर दिया।

  • होटल शिवाय से कांग्रेस जिलाध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर, भिंड के शहर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, ननि नेता प्रतिपक्ष विनीत कंसाना, वरिष्ठ नेता प्रबल प्रताप सिंह मावई, सुभाष सिकरवार आदि नेताओं को पकड़ा। कांग्रेसियों ने बिना किसी अपराध में गिरफ्तारी का विरोध किया तो पुलिसकर्मी जबरन हाथ-पांव पकड़कर टांग ले गए।
  • कांग्रेसियों ने आरोप लगाए कि उनके मोबाइल भी पुलिसकर्मियों ने छीन लिए। गाड़ियों को जब्त कर थानों में ले गए। कुछ कांग्रेसियों को होटल सेवरोन में नजरबंद किया, जिन्हें सोमवार दोपहर तक नहीं छोड़ा। कई कांग्रेसी लोहिया बाजार के होटल व दो अन्य जगहों पर नजरबंद किए गए हैं।
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन: मधुराज सिंह तोमर

    • इस कार्रवाई पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर ने कहा, कि ये मोदी सरकार, जनता के जनमत की सरकार नहीं, ज्ञानेश कुमार द्वारा चुराए गए वोटों से बनी सरकार है। यह पुलिस की दम पर सरकार चलाना चाहते है। जिस तरह से आवाज दबाना चाहते हैं, यह कांग्रेस की आवाज नहीं, पूरे देश की आवाज है।
    • हम राहुल गांधी के निर्देश पर दिल्ली आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे, उससे रोकने के लिए मोहन सरकार ने यहां जबरदस्ती रोका गया है। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता। चाहे यह हमको जेल में डाल दें, सूली पर चढ़ा दें।

    आतंकियों की तरह आधी रात को किया गिरफ्तार: धर्मेंद्र सिंह भदौरिया

    • भिंड शहर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा, कि हम भिंड के कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली जा रहे थे। यहां से मुरैना के साथी जा रहे थे, हम सब साथ जाने वाले थे। पुलिस ने हमें होटल से उठा लिया है। हमें आतंकियों की तरह आधी रात को क्यों गिरफ्तार किया। हम कोई कानून तोड़ते, सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाते तो हम पर केस करते, गिरफ्तार करते।
    • यह हिटलर और मुसैनी की विचारधारा के लोग है। यह हमें जितना दबाने की कोशिश करेंगे, हमारी आवाज और उठेगी। जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होगा राहुल गांधी के कार्यकर्ता संघर्ष जारी रखेंगे। यह इंदिरा की इमरजेंसी की दुहाई देते हैं, इंदिरा गांधी ने ट्रेनें बंद नहीं कीं। इमरजेंसी के बाद कांग्रेस सरकार बहुमत से आई थी, उन्हें जनता का साथ मिला था।

    यह भी पढ़ें- मुरैना में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक की पीट-पीटकर हत्या; सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज