• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

MP के सबलगढ़ में ताजियों के रास्ते में कथा पांडाल, दो दिन पहले कथा खत्म कराने की बात पर हंगामा

सबलगढ़ में रामकथा और मोहर्रम ताजियों के रास्ते को लेकर विवाद हुआ। हिंदू संगठनों ने विरोध किया। प्रशासन की बैठक के बाद ताजियों को वैकल्पिक मार्ग से निकालने पर सहमति बनी।

By Hariom GaurEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 08:46:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 08:47:32 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP के सबलगढ़ में ताजियों के रास्ते में कथा पांडाल, दो दिन पहले कथा खत्म कराने की बात पर हंगामा
सबलगढ़ में अलग-अलग धार्मिक आयोजनों के कारण हंगामा। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. रामकथा और मोहर्रम आयोजन से प्रशासन की चुनौती बढ़ी।
  2. कथा समयपूर्व समाप्त करने के प्रस्ताव पर विरोध हुआ।
  3. हिंदू संगठनों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। सबलगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में एक ही समय पर दो अलग-अलग धार्मिक आयोजन के चलते प्रशासन के सामने व्यवस्था बनाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

दरअसल वार्ड नंबर 8 और 10 के बीच दाऊजी मंदिर और लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने चल रही 9 दिवसीय रामकथा को मोहर्रम त्योहार के चलते ताजियों के निकलने के रास्ते को लेकर दो दिन पहले समापन करने की बात कही गई, जिस पर हिंदू संगठनों के लोग भड़क गए। बुधवार की शाम एसडीएम बंगले पर सैकड़ों लोग पहुंचे। उसके बाद एसडीएम कार्यालय का घेराव कर दिया।

यहां बता दें कि कथा का समापन 27 जून को होना है। मोहर्रम पर ताजिये 26 जून को निकाले जाने हैं और 25 जून की रात को बैठेंगे। इस स्थिति को देखते हुए बुधवार दोपहर सबलगढ़ थाने में प्रशासन ने शांति समिति की बैठक बुलाई। इसमें राजस्व और पुलिस प्रशासन के आला अफसरों के साथ मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि और दोनों मंदिरों के पुजारी शामिल हुए।


प्रशासन ने दो दिन पहले ही कथा समापन करने को कहा

  • दरअसल सबलगढ़ किले से निकलने वाला एक ताजिया 25 जून की रात को दाऊजी मंदिर के ठीक सामने से गुजरा जाना है। अब मंदिर के पास रामकथा का पंडाल लगा हुआ है, इसलिए प्रशासन ने कथा आयोजकों से 25 जून की शाम पांच बजे तक कथा पूरी कर समापन करने की बात कही है।
  • हालांकि 9 दिनों के धार्मिक संकल्प के मुताबिक कथा का समापन 27 जून को ही तय है। इसी उथल-पुथल और प्रशासनिक बैठक के कारण बुधवार को राम कथा अपने तय समय से तीन घंटे की देरी से शुरू हो पाई।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ज्ञापन सौंपा

  • बुधवार की शाम हिंदू संगठनों के लोग इकट्ठा होकर एसडीएम बंगले पर पहुंच गए और नारेबाजी की। पुलिस भी पहुंच गई। जिस पर एसडीएम ने सभी को एसडीएम कार्यालय पर बुलाया। जहां देर रात तक यह धरना चलता रहा।
  • अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ज्ञापन में हिंदू समाज ने मांग रखी है कि व्यास पीठ को निर्धारित समय से हटाना हिंदू समाज का अपमान है, इसलिए ताजिया किसी मस्जिद से निकाला जाए या अन्य किसी स्थान से निकलवाया जाए।

रात में हुआ निर्णय, वैकल्पिक रास्ते से ही निकलेंगे ताजिये

ताजिये कथा स्थल के रास्ते से निकलने पर उठे विवाद के बाद रात में एएसपी सुरेंद्र डावर, एडीएम अश्वनि रावत सबलगढ़ पहुंच गए। जहां एसडीएम मेघा तिवारी के सामने दोनों पक्षों को बैठाकर बात की, जिसमें निर्णय हुआ कि जो वैकल्पिक रास्ता है उसी से रात में ताजिये निकलेंगे। दोनों पक्ष ने सहमति जताई।

ये भी पढ़ें- ग्वालियर में पेट्रोल के 250 रुपये मांगने पर तीन बदमाशों ने पंप कर्मचारी को लगाई आग, 60 प्रतिशत झुलसा; हालत गंभीर

रामकथा के चलते दूसरे रास्ते से ही ताजिए निकलेंगे

naidunia_image

ताजिया कमेटी के अध्यक्ष असरफ खान ने कहा कि रात में गश्त के ताजिये इसी रास्ते से निकलते थे, दिन में हमेशा दूसरे रास्ते से निकलते है, लेकिन अब रामकथा के चलते इस साल रात में भी दूसरे रास्ते से ही ताजिये निकाले जायेंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।