• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

'चाय पीने का शोक है तो जेब में रखो पैसे', 10 रुपये की उधारी ने छेड़ा संग्राम, तीन लोगों के सिर फूटे

मुरैना के आसलपुर गांव में 10 रुपये की चाय पत्ती के पैसे को लेकर विवाद हुआ। कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले। तीन लोग घायल हुए, पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 02 Mar 2026 11:41:44 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Mar 2026 11:41:44 AM (IST)
'चाय पीने का शोक है तो जेब में रखो पैसे', 10 रुपये की उधारी ने छेड़ा संग्राम, तीन लोगों के सिर फूटे
चाय की पत्ती के 10 रुपए का तकादा करने पर विवाद। (फोटो- एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. 10 रुपये के तकादे पर बढ़ा विवाद
  2. दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले
  3. हरिसिंह के सिर पर आए आठ टांके

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। चाय की पत्ती के 10 रुपए का तकादा करने पर आसलपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरों पर जमकर लाठियां चलाईं। मारपीट में एक पक्ष के एक व्यक्ति व दूसरे पक्ष की दो महिलाओं को चोट आई है। घटित अपराध को लेकर चिन्नौनी पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर की है।

ये है पूरा मामला

  • जानकारी के मुताबिक, आसलपुर गांव का रहने वाला हरिसिंह राठौर पुत्र जगन्नाथ राठौर शनिवार शाम छह बजे अपने खेत से लूसन का बोझ लेकर घर जा रहा था। रास्ते में सुनील राठौर की दुकान थी, तो सुनील ने हरिसिंह को रोककर तकादा किया। उसने कहा कि आठ दिन पहले 10 रुपए की चाय की पत्ती का पैकेट ले गया था। उसके रुपए अब तक नहीं दिए हैं। चाय पीने का शौक है, तो रुपए जेब में रखकर चला करो।

  • सुनील राठौर के तकादे की भाषा से आहत हरिसिंह अपने घर पहुंचा। 500 रुपए का नोट लेकर सुनील काे थमा दिया। हरिसिंह ने सुनील से कहा कि काट ले अपने 10 रुपए और मेरे 490 रुपए वापस कर।
  • दुकानदार सुनील ने कहा कि अभी खुले रुपए नहीं हैं। 500 का नोट जमा है। बाद में शेष रुपए वापस ले जाना। जब मेरे पैसे देने में आठ दिन बिता दिए, तो मैं भी ऐसे ही लौटाऊंगा। दोनों के बीच कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। लाठी की चोट से हरिसिंह का सिर फट गया, जिसमें आठ टांके आए हैं। दूसरे पक्ष की महिला लोहरी राठौर पत्नी रमेश राठौर व दीपा राठौर पत्नी दिलीप राठौर को भी मारपीट में माथे पर चोट आई है।