• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में 12 साल से पानी का संकट, 4.30 करोड़ की योजना के बाद भी 3000 परिवारों को खरीदना पड़ रहा पीने का पानी

Morena Water Crisis: मुरैना के रामपुरकलां में 12 साल से जारी पानी का संकट अब भी खत्म नहीं हुआ है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 10:16:28 AM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 10:16:28 AM (IST)
मुरैना में 12 साल से पानी का संकट, 4.30 करोड़ की योजना के बाद भी 3000 परिवारों को खरीदना पड़ रहा पीने का पानी
रामपुरकलां में नहीं थम रही पानी की परेशानी (AI Generated Image)

HighLights

  1. ग्रामीण आधे घंटे पानी के लिए 200 रुपये दे रहे
  2. कलेक्टर ने तीन महीने में योजना शुरू करने को कहा
  3. चार महीने बाद भी पानी की योजना शुरू नहीं हुई

डिजिटल डेस्क, मुरैना। रामपुरकलां में पानी का संकट 12 साल बाद भी खत्म नहीं हुआ है। करीब 4.30 करोड़ रुपये की जल जीवन मिशन योजना स्वीकृत होने के बावजूद ग्रामीणों को जरूरत का पानी पाने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, आधे घंटे पानी लेने के लिए 200 रुपये और एक घंटे के लिए 400 रुपये देने पड़ रहे हैं।

कलेक्टर के निर्देश के बाद भी योजना शुरू नहीं

जानकारी के अनुसार, 11 मई को कलेक्टर लोकेश जांगिड़ ने रामपुरकलां में ग्राम चौपाल लगाई थी। इस दौरान उन्होंने तत्कालीन पीएचई एसडीओ शालिनी सिंह से जल जीवन मिशन योजना शुरू होने की समय-सीमा पूछी थी। एसडीओ ने तीन महीने में योजना शुरू होने की जानकारी दी थी। अब चार महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन नल-जल योजना अब तक चालू नहीं हो सकी है।


टंकी का काम भी अधूरा

जल जीवन मिशन के तहत रामपुरकलां में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए योजना पर काम चल रहा है, लेकिन निर्माण अधूरा है। पानी की टंकी का ढांचा पिलर खड़े करने के बाद तैयार किया गया है, लेकिन अभी तक प्लास्टर का काम नहीं हुआ है।

सीईओ कमलेश भार्गव ने बताया कि रामपुरकलां क्षेत्र में पानी की समस्या है। स्थिति का जायजा लेने के लिए टीम भेजी जाएगी। जरूरत के अनुसार नए बोर कराए जाएंगे और बंद पड़े बोर की भी जांच कराई जाएगी।