• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

CM के मुरैना दौरे से पहले शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा गया इनामी डकैत कल्ली गुर्जर

कल्ली गुर्जर मुरैना में दो हत्याओं के मामलों में आरोपी है। इसके अलावा ग्वालियर के तिघरा थाना क्षेत्र से गर्भवती महिला के किडनैप भी उसका नाम सामने आया था।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 12:27:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 01:54:50 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
CM के मुरैना दौरे से पहले शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा गया इनामी डकैत कल्ली गुर्जर
सोशल मीडिया पर इस तरह पोस्ट करता था फोटो डकैत कल्ली गुर्जर।

HighLights

  1. पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ कुख्यात
  2. मुरैना और ग्वालियर में दर्ज हैं गंभीर केस
  3. सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर देता था धमकी

डिजिटल टीम, मुरैना। मुरैना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे से पहले एक बड़ी सूचना मिली है कि डकैत कल्ली गुर्जर को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर ने गिरफ्तार कर लिया है।

बानमोर इलाके में हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उसे बानमोर इलाके में पकड़ा है। मुख्यमंत्री के दौरे से एक दिन पहले हुई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। शॉर्ट एनकाउंटर में पुलिस की गोली उसके टखने के नीचे लगी है और उसे इलाज के जिला अस्पताल लाया गया है।

naidunia_imageशॉर्ट एनकाउंटर में घायल डकैत कल्ली गुर्जर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी। वीडियाग्रेब

मुरैना में दो हत्याओं के मामलों में आरोपी है कल्ली गुर्जर

कल्ली गुर्जर मुरैना में दो हत्याओं के मामलों में आरोपी है। इसके अलावा ग्वालियर के तिघरा थाना क्षेत्र से गर्भवती महिला के किडनैप और घाटीगांव में हाईवे पर वाहनों पर फायरिंग की घटना में भी उसका नाम सामने आया था।


एक पिस्टल, दो बंदूक और भारी मात्रा में मिले कारतूस

बानमोर के ललितपुरा गांव के जंगल में पुलिस और कल्ली गुर्जर की मुठभेड़ हुई। कल्ली के साथ उसके एक और साथी अज़य गुर्जर निवासी लहर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पर दोनों ने 20 से अधिक फायर ठोके। पुलिस को इनसे 1 पिस्टल, 2 बंदूक और 50 से अधिक कारतूस मिल है।

सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर देता है धमकी

पिछले तीन महीने से वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लगातार वीडियो डालकर पुलिस की मुश्किलें बढ़ा रहा था। हर दो-तीन दिन में वीडियो जारी कर विरोधियों को खत्म करने की धमकी देता था।

85 हजार रुपये का है इनामी

डकैत कल्ली गुर्जर के सिर पर तीनों जिलों का इनाम घोषित है। मुरैना पुलिस ने 60 हजार, ग्वालियर ने 20 हजार रुपये और श्योपुर पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम भी रखा है। कल्ली का गढ़ श्योपुर से सटा राजस्थान क्षेत्र बताया जा रहा है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।