• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

ससुर की शिकायत पर फंसा पूर्व ओलिंपियन: उम्र के फर्जीवाड़े में लॉन्ग जंपर अंकित शर्मा पर मुरैना SP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम

मूलरूप से आगरा जिले के पिनाहट कस्बे के हरनौटा रोड निवासी अंकित शर्मा के इस फर्जीवाड़े का खुलासा उसके ससुर डॉ. आनंद तिवारी निवासी ग्वालियर ने किया। डॉ....और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 08:46:17 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 08:59:17 PM (IST)
ससुर की शिकायत पर फंसा पूर्व ओलिंपियन: उम्र के फर्जीवाड़े में लॉन्ग जंपर अंकित शर्मा पर मुरैना SP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम
ओलिंपियन अंकित शर्मा का फाइल फोटो।

HighLights

  1. फर्जी प्रमाण पत्र से घटाई 5 साल उम्र
  2. ससुर ने खोली पोल, कोतवाली में FIR दर्ज
  3. फरार एथलीट लांग जंपर अंकित शर्मा पर इनाम

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। पूर्व ओलिंपियन लॉन्ग जंपर अंकित शर्मा पर मुरैना एसपी धर्मराज मीना ने सोमवार को पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अंकित ने सरकारी रिकार्ड में अपनी उम्र करने के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बना लिया। इसी जन्म प्रमाण पत्र से स्कूलों से अंकसूचियां बनीं।

अंकित शर्मा फर्जीवाड़ा कर अपने से पांच-छह साल कम उम्र के बच्चों की प्रतियोगिताओं में शामिल होकर मेडल जीतता गया और इन्हीं मेडल की दम पर आयकर विभाग में नौकरी भी पा ली।

ससुर ने किया अंकित का फर्जीवाड़े का खुलासा

मूलरूप से उप्र के आगरा जिले के पिनाहट कस्बे के हरनौटा रोड निवासी अंकित शर्मा के इस फर्जीवाड़े का खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि उन्हीं के ससुर डॉ. आनंद तिवारी निवासी ग्वालियर ने किया और डॉ. तिवारी ने ही दो महीने पहले मुरैना के कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था। अंकित शर्मा वर्तमान में चेन्नई में आयकर निरीक्षक के पद पर पदस्थ है, लेकिन वह पुलिस को नहीं मिल रहा, इसलिए उस पर इनाम घोषित किया गया। बता दें, कि अंकित शर्मा लांग जंपर एथलेटिक्स खिलाड़ी है। साल 2016 में उसने दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रदर्शन की दम पर 2016 में डी-जनेरियो में हुए ओलिंपिक में भाग लिया था। उसे नौकरी भी खेल कोटे से मिली है।


यह है मामला

  1. अंकित पुत्र हरिनाथ शर्मा का जन्म एक अगस्त 1987 को हुआ। इसी के आधार पर अंकित ने प्राईमरी स्कूल विप्रावली-पिनाहट से पांचवी की परीक्षा 1995 में की, गुलजारीलाल चुन्नीलाल जैन हाईस्कूल पिनाहट में आठवीं व इसके बाद सर्वोदय विद्या मंदिर, पिनाहट से 12वीं तक की पढ़ाई 1999 से लेकर 2004 तक की थी।
  2. दूसरी ओर अंकित ने 29 जुलाई 2002 को मुरैना के शासकीय ज्योति विद्यालय में दाखिला लेकर 2003 में आठवीं की परीक्षा पास की।
  3. मुरैना के स्कूल में दाखिले के लिए अंकित शर्मा ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर अपनी जन्म तिथि 20 जुलाई 1992 कर ली, जबकि उसका सही जन्मतिथि 1 अगस्त 1987 है।
  4. आठवीं में एडमिशन के लिए अंकित 16 साल से उम्र घटाकर उम्र 11 साल कर ली थी। जांच में यह पुष्ट होने पर केस दर्ज हुआ।

दो महिलाओं सहित तीन अन्य पर भी इनाम

अंकित शर्मा के अलावा एसपी मीना ने सोमवार को तीन अन्य लोगों पर इनाम घोषित किया है, जिनमें दो महिलाएं हैं। मिली जानकारी अनुसार शिवानी पत्नी सूरज राठौर निवासी छीतरवाली गली मुरैना, शशि पत्नी फूल सिंह राठौर निवासी जालिम सिंह कुआं वाली गली पर दो-दो हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इनके अलावा मनोज पुत्र विन्नानी सिंह निवासी अहमदपुर साधू आश्रम, अलीगढ़ पर धोखाधड़ी के केस में पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया हैं।