मुरैना: नूराबाद के पास भीषण सड़क हादसा... देवर-भाभी और दो बच्चों की दर्दनाक मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 05:59:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 06:35:00 PM (IST)
हादसे के बाद बाइक सवार का बिखरा सामान।HighLights
- कचरा गाड़ी से टकराकर गिरे, ट्रक ने कुचला
- एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
- पुलिस ने जांच शुरू कर दी है
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। नेशनल हाईवे 44 पर नूराबाद के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों देवर, भाभी और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। सभी मृतक लोहगढ़ भोजा का पुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
कैसे हुआ हादसा?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सड़क किनारे खड़ी कचरा गाड़ी से जा टकराई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर गिर गई, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में चारों की मौके पर ही जान चली गई।
मृतकों की सूची:
- नीरज कुशवाह (पत्नी अजय कुशवाह) – उम्र 20 साल
- सूरज कुशवाह (पुत्र दीवान कुशवाह) – उम्र 18 साल (देवर)
- श्रीकांत (पुत्र श्रीचंद) – उम्र 10 साल।
- राजकुमारी (पुत्री बलवीर कुशवाह) – उम्र 8 साल।
पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ट्रक चालक की तलाश और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
खबर अपडेट की जा रही है...