• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

बोरी से निकल कार के इंजन में घुसा 12 फीट का अजगर, खेतों में दिखे मगरमच्छ का भी रेस्क्यू

मुरैना समाचार: कार के इंजन में अजगर के घुसने से काफी नुकसान हुआ, जिससे वाहन मालिक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 08:36:39 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 08:37:05 PM (IST)
बोरी से निकल कार के इंजन में घुसा 12 फीट का अजगर, खेतों में दिखे मगरमच्छ का भी रेस्क्यू
रेस्क्यू किया गया अजगर। नईदुनिया

HighLights

  1. कार के इंजन में घुसा अजगर
  2. वन विभाग ने बीहड़ में छोड़ा
  3. खेतों से पकड़ा गया मगरमच्छ

नईदुनिया न्यूज मुरैना (अंबाह)। जिले के अंबाह कस्बे के किशनपुरा के बंबा के पास सोमवार की रात को सड़क पार कर रहे अजगर को सर्पमित्र बृजेश ने देखा। सड़क पर वाहनों की आवाजाही के कारण अजगर की जान को खतरा देखते हुए बृजेश ने उसे पकड़कर बोरी में सुरक्षित रख दिया।

गाड़ी के हिस्से खोलने पर इंजन में दिखाई दिया अजगर

उन्होंने सोचा था कि सुबह वन विभाग को सूचना देकर अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। लेकिन रात में ही अजगर बोरी से निकलकर पास खड़ी एक कार के इंजन में जा घुसा। सुबह कार में परेशानी आने पर मिस्त्री को बुलाया गया। गाड़ी के हिस्से खोलने पर इंजन में लगभग 10 से 12 फीट का अजगर दिखाई दिया।


इसके बाद सर्पमित्र बृजेश ने रेस्क्यू टीम की मदद से अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। इंजन में अजगर के घुसने से कार में काफी नुकसान हुआ, जिससे वाहन मालिक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

वनविभाग टीम ने किया रेस्क्यू

रेस्क्यू के बाद अजगर को वन विभाग के सुपुर्द किया गया। वन विभाग की टीम ने उसे क्वारी नदी के बीहड़ क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया। सर्पमित्र बृजेश ने लोगों से कहा कि सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर स्वयं पकड़ने के बजाय वन विभाग या प्रशिक्षित सर्पमित्र को सूचना दें।

naidunia_imageमगरमच्छ को पकड़ती वन विभाग की टीम। नईदुनिया

हरिहरपुरा के खेतों से मगरमच्छ को पकड़ा

अंबाह क्षेत्र के हरिहर का पुरा गांव के खेतों में एक बड़ा मगरमच्छ ग्रामीणों ने देखा, जिस पर वन विभाग को इस बात की सूचना दी गई। वन विभाग की टीम गेम रेंज ऑफिसर अंबाह के निर्देशन में पहुंची। खेतों में बैठे इस वयस्क मगरमच्छ को पहले काबू किया गया, इसके बाद इसका सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ने की कार्रवाई वन विभाग की टीम ने की।