• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में बाइक-कार टक्कर के बाद उग्र हुई भीड़... कार सवारों को पीटा, सरियों से गाड़ी तोड़ी, भाजपा नेता का बेटा हिरासत में

बाइक से कार टकराने की बात पर युवकों की भीड़ ने कार सवार युवकों को पीटा। पहले बैरियर पर कार को पत्थर, सरियों से चकनाचूर किया उसके बाद कार को जलाने ले ग...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 06:16:37 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 06:16:37 PM (IST)
मुरैना में बाइक-कार टक्कर के बाद उग्र हुई भीड़... कार सवारों को पीटा, सरियों से गाड़ी तोड़ी, भाजपा नेता का बेटा हिरासत में
मुरैना में बाइक-कार टक्कर के बाद उग्र हुई भीड़

HighLights

  1. बाइक से कार टकराने के विवाद में युवकों की भीड़ ने की तोड़फोड़
  2. सरियों से कार चकनाचूर कर जलाने की कोशिश, पुलिस ने बचाया
  3. भाजपा नेता के बेटे सोहेल खान समेत दो आरोपी पुलिस हिरासत में

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। बाइक से कार टकराने की बात पर युवकों की भीड़ ने कार सवार युवकों को पीटा। कार छीनकर ले गए। पहले बैरियर पर कार को पत्थर, सरियों से चकनाचूर किया उसके बाद कार को जलाने ले गए, लेकिन वहां पुलिस टीम ने पहुंचकर जर्जर हाल कार को बदमाशों से मुक्त करा लिया। कार की तोड़फोड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। आरोप भाजपा नेता के बेटे पर लग रहे हैं।

रक्षाबंधन की खरीदारी करने जा रहे थे लोग

दरअसल, बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब भाजपा नेता मुकेश परमार के भतीजे शैलू और बेटे के साले नीतेश सिकरवार को लेकर उनका ड्राइवर कार से बाजार जा रहा था। सभी लोग बाजार से रक्षाबंधन की खरीदारी करने जा रहे थे। कार केएस चौराहा से कृषि मंडी वाली रोड पर मुड़ी और 100 मीटर चलने के बाद सामने जा रही बाइक से टकरा गई। टक्कर से एक युवक घायल हो गया।


naidunia_image

किसी ने पत्थर फेंका तो किसी ने सरिया घोंपा

इसी बात पर बाइक चला रहे युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया। चंद मिनटों में युवकों की भीड़ ने कार को घेर लिया। कार ड्राइवर हरिओम शर्मा, उसमें सवार शैलू परमार व नीतेश सिकरवार की बुरी तरह मारपीट की। युवकों की भीड़ कार पर चढ़ गई, किसी ने पत्थर फेंकना तो किसी ने सरिया से कार पर हमला किया। युवकों की भीड़ इतनी उग्र थी कि कार की छत में सरिया घोंपना शुरू कर दिया।

naidunia_image

यहां कार की तोड़फोड़ करने के बाद आरोपित युवक कार को कब्रिस्तान के पास ले आए, यहां भी तोड़फोड़ की और कार को जलाने की तैयारी कर ली, लेकिन उससे पहले ही कोतवाली थाने की टीम पहुंची। पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। दूसरी तरफ मुकेश परमार ने आरोप लगाए हैं कि उनके बेटे शिवम का साला नीतेश सिकरवार गायब है, वह नहीं मिल रहा। उसका मोबाइल आरोपितों पर है, जिन्हें फोन लगाने पर वह धमकी व गालियां दे रहे हैं। इस घटना के बाद कोतवाली में भीड़ जुटी है।

naidunia_image

भाजपा नेता का बेटा चलाकर लाया कार

कार की तोड़फोड़ में भाजपा के नेता परवेज खान के बेटे सोहेल खान का नाम आ रहा है। पुलिस ने सोहेल व उसके एक साथी आदिल खान को पकड़ा है। बताया गया है कि भाजपा नेता परवेज खान का बेटा ही केएस चौराहा से कार को चलाकर कब्रिस्तान पर लाया। कार की तोड़फोड़ व उसे जलाने की प्लानिंग में सोहेल व उसके साथी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर व जबलपुर में चलेगी टूरिस्ट बस, 300 रुपये में घूम सकेंगे शहर, जानें रूट और टाइमिंग