• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना के ऐंती पर्वत स्थित शनि मंदिर में उमड़ी श्रद्धालु की भीड़, शनि अमावस्या पर तेलाभिषेक के लिए लगीं लंबी कतारें

शनि अमावस्या पर शनिवार को मुरैना की बानमोर तहसील के ऐंती पर्वत स्थित शनि मंदिर पर शनि अमावस्या का विशाल मेला लगा। मेले में देशभर में लाखों श्रद्धालु प...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 11:49:58 AM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 11:50:44 AM (IST)
मुरैना के ऐंती पर्वत स्थित शनि मंदिर में उमड़ी श्रद्धालु की भीड़, शनि अमावस्या पर तेलाभिषेक के लिए लगीं लंबी कतारें
शनि अमावस्या पर मुरैना के ऐंती पर्वत स्थित शनि मंदिर में उमड़ी श्रद्धालु की भीड़

HighLights

  1. मुरैना में न्याय के देवता के दरबार में हाजिरी लगाने उमड़े श्रद्धालु
  2. तिलाभिषेक करने के लिए लगीं लंबी कतारें देखने को मिली
  3. कई श्रद्धालु दंडवत लगाते हुए भी शनि मंदिर में पहुंचे

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। शनि अमावस्या पर शनिवार को मुरैना की बानमोर तहसील के ऐंती पर्वत स्थित शनि मंदिर पर शनि अमावस्या का विशाल मेला लगा। मेले में देशभर में लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शनि मंदिर तक पहुंचने वाली सड़कें देर रात से व्यस्त हैं। न्याय के देवता भगवान शनिदेव के दर्शन और उनके तेलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 15 से अधिक थाना प्रभारी व उनकी टीमों को तैनात किया गया है।

शुक्रवार शाम से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया

शनि मंदिर पर दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुक्रवार शाम से शुरू हो गया। रात 12 बजे मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए। इसके बाद से ही मंदिर पर दर्शनार्थियों की भीड़ लगी है। सूर्यादय से पहले और सूर्यास्त के बाद भगवान शनि की पूजा व दर्शनों को विशेष महत्व माना जाता है।


इसलिए रात के समय मंदिर परिसर में पूजा-पाठ व विशेष अनुष्ठान चले। शनि मेले में ग्वालियर-चंबल के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखण्ड तक के दर्शनार्थी आए हैं।

दंडवत लगाते हुए भी मंदिर पहुंचे कई श्रद्धालु

कई श्रद्धालु दंडवत लगाते हुए शनि मंदिर में पहुंचे। सुबह छह बजे से ही मंदिर परिसर से लेकर प्रवेश गेट के बाहर आधा किलोमीटर तक की लंबी श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। दर्शनार्थियों ने भगवान शनि को प्रसन्न करने के लिए सरसों के तेल से अभिषेक किया, काले रंग की पोशाक चढ़ाई और तिल, लड्डुओं की भेंट चढ़ाई। कई लोग मुंडन कराकर, कई पुराने कपड़ों, जूते-चप्पलों का त्याग करके अपनी मनोकामना लेकर शनि दरबार में पहुंचे।

यह भी पढ़ें- ऐंती पर्वत पर उमड़ा आस्था का महासैलाब, शनि अमावस्या पर 7 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 600 पुलिसकर्मी रहे मौजूद

मंदिर परिसर में पुराने पकड़े व जूते चप्पलों के जगह-जगह ढेर हो गए। मंदिर तक पहुंचने वाले हर रास्ते पर ठंडा पानी, शर्बत पिलाने के पंडाल लगे, तो मेला स्थल के आसपास कई भंडारे लगे, जहां अलग-अलग व्यंजन श्रद्धालुओं को परोसे गए। हरियाणा, पंजाब व दिल्ली के तक शनिभक्तों ने यहां दर्शनार्थियों के लिए भंडारे लगाए हैं, जिनमें तरह-तरह के भोजन परोसे जा रहे हैं।