• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

बाइक फिसलने से कमर में लगा लोडेड कट्टा चला, जांघ में धंसी गोली; हत्या के आरोपी ने रची थी झूठी कहानी

मुरैना अपराध समाचार: आरोपी मनु उर्फ मनोज तोमर ने पुलिस को कहानी सुनाई कि उसे किसी ने गोली मार दी है, लेकिन तस्दीक के बाद मामला उल्टा ही निकला।

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 07:09:32 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 07:10:14 PM (IST)
बाइक फिसलने से कमर में लगा लोडेड कट्टा चला, जांघ में धंसी गोली; हत्या के आरोपी ने रची थी झूठी कहानी
गोली लगने से घायल मनोज तोमर।

HighLights

  1. कुत्ता सामने आने से फिसली थी बाइक
  2. कमर में लगा कट्टा चला
  3. पुलिस जांच में जुटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। जिले के अंबाह कस्बे में मर्डर केस में जमानत पर चल रहे युवक की बाइक फिसल गई। दुर्घटना के दौरान युवक की कमर में लगा लोडेड कट्टा चल गया, जिससे निकली गोली उसकी जांघ में जा धंसी। घायल अवस्था में थाने पहुंचे आरोपी ने पुलिस को कहानी सुनाई कि उसे किसी ने गोली मार दी है, लेकिन तस्दीक के बाद मामला उल्टा ही निकला।

मनू बाहक पर सवार होकर दोस्त के साथ कहीं जा रहा था

जानकारी के मुताबिक, मलू का पुरा का रहने वाला मनु उर्फ मनोज तोमर पुत्र रामबहादुर तोमर हत्या के मामले का आरोपी है और अभी जमानत पर होकर अंबाह कस्बा में रह रहा है। रविवार को मनू बाइक पर सवार होकर दोस्त के साथ कहीं जा रहा था तभी रास्ते में कुत्ता आ जाने से बाइक फिसल गई।


बाइक फिसलने से मनु की कमर में बाईं ओर लगा लोडेड कट्टा चल गया और उसकी गोली जांघ के ऊपर लग गई। पैर में गोली लगने के बाद इलाज की समस्या आती इसलिए मनू तोमर अपने दोस्त के साथ शिकायत की कि उसे किसी ने गोली मार दी है। जिसने गोली मारी है उसे वह पहचानता नहीं है।

कड़ाई से पूछताछ में मनु के दोस्त ने उगला सच

मनु के दोस्त से कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि कमर में लगा कट्टा चलने से मनु को गोली लग गई है। इस घटना के एक घंटे बाद एक और केस अंबाह थाने पहुंचा। जिसमें जख्मी युवक पिंकू तोमर निवासी रूअर ने पुलिस से शिकायत की कि उसे किसी ने हाथ में गोली मार दी है। लेकिन पुलिस को तफतीश के दौरान क्लू मिला कि पिंकू के हाथ से कट्टा चल गया जिससे उसे गोली लग गई।

पुलिस ने दोनों ही मामलों में कोई अपराध पंजीबद्ध नहीं किया। टीआई वीरेश कुशवाह का कहना है कि दोनों ही प्रकरणों की जांच की जा रही है।