माता-पिता के बाजार जाते ही बेटी को प्रेमी भगा ले गया, पुलिस ने दर्ज किया मामला
जौरा पुलिस ने किशोरी को अगवा किए जाने का अपराध कायम कर लिया है।
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 12:26:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 01:27:01 PM (IST)
HighLights
- बाजार गए थे माता-पिता
- बाइक से ले गया आरोपी युवक
- पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस
नईदुनिया प्रतिनिधि, जौरा (मुरैना)। जौरा कस्बा के वार्ड 18 में रहने वाली 16 साल की एक किशोरी रविवार शाम 4 बजे घर से लापता हो गई। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी से जयपुर का युवक अर्जुन बाल्मीक मोबाइल फोन पर बात करता था उसे ही मोहल्ले के लोगों ने बाइक से किशोरी को ले जाते देखा है। जौरा पुलिस ने किशोरी को अगवा किए जाने का अपराध कायम कर लिया है।
किशोरी के माता-पिता करते हैं मजदूरी
किशोरी के माता-पिता जयपुर में मजदूरी करते हैं। दीपावली पर वह जौरा आए थे। रविवार को माता-पिता कपड़े खरीदने के लिए जौरा के बाजार चले गए। घर पर दो बेटियां थीं।
छोटी बेटी नहाने चली गई तभी 16 साल की बड़ी बेटी घर से लापता हो गई। शाम 4 बजे माता-पिता कपड़ा खरीदकर घर आए तो उनकी बड़ी बेटी घर पर नहीं थी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उनकी बेटी को एक युवक बाइक आरजे 60 एसयू 4491 पर बैठाकर ले गया है।
पिता ने पुलिस को बताया कि जयपुर के गुर्जर की गढ़ी का रहने वाला युवक अर्जुन बाल्मीक मोबाइल फोन से उनकी बेटी से बातचीत करता था। आशंका है कि वही युवक बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है।