मुरैना में मैराथन दौड़ के दौरान जमकर हुआ हंगामा, गैर पंजीकृत लड़कों के विवाद के कारण पुरस्कार वितरण रुका
नतीजा यह निकला का विजेताओं का एलान और इनाम वितरण ही नहीं हुआ।
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 09:46:05 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 09:46:34 AM (IST)
मंच के पास पत्थरों से तोड़फोड़ करते धावक और गुस्साए प्रतिभागी मंच को उठाकर पलटने का प्रयास करते। नईदुनियाHighLights
- मैराथन में घुसे थे गैर पंजीकृत लड़के
- विवाद के बाद मंच और कुर्सियों में तोड़फोड़
- बालक वर्ग का पुरस्कार वितरण किया गया स्थगित
नईदुनिया न्यूज, मुरैना। मुरैना शहर में रविवार की सुबह मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। करियर पथ व लायंस क्लब द्वारा हुए इस मैराथन में जब हालात बिगड़ गए, जब गैर पंजीकृत लड़के दौड़ के बीच में शामिल हो गए। आगे निकलकर खुद को विजेता बताते हुए पुरस्कार मांगने लगे। इस बात पर हंगामा बढ़ा। अन्य प्रतिभागी भी भड़क गए, जमकर तोड़फोड़, हंगामा हुआ। नतीजा यह निकला का विजेताओं का एलान और इनाम वितरण ही नहीं हुआ।
रन फॉर टोमारो-स्टूडेंट मैराथन हुई आंबेडकर स्टेडियम में
नगर निगम के सभापति व वार्ड 16 के पार्षद आयुष अग्रवाल द्वारा आयोजित आयोजन में जिला पंचायत सीईओ कमलेश कुमार भार्गव मुख्य अतिथि थे। रन फार टोमारो - स्टूडेंट मैराथन का आयोजन डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम से हुआ। स्टेडियम से एमएस रोड होते हुए हाईस्कूल चौराहा और वहां से शहीद संग्रहालय तक आयोजित इस मैरान में 2000 प्रतिभागियों के शामिल होने का दावा किया गया।
करीब 2000 धावकों ने लिया भाग
जिसमें 1200 बालक व 800 बालिकाएं बताई गईं। बालिका वर्ग में छात्रा गायत्री पहले स्थान पर, मुस्कान दूसरे व निहारिका तीसरे नंबर पर रही। बालक वर्ग की प्रतियोगिता में तब हंगामा हो गय, जब सेना भर्ती की तैयारी कर रहे कुछ लड़के मैराथन में घुस आए।
यही विजेता रहे और पुरस्कार पाने के लिए मंच पर चढ़ गए। लेकिन विरोध तब हो गया, जब पता लगा कि इनके पंजीयन ही नहीं है। अन्य प्रतिभागी भड़क गए आरोप लगाए कि इन्हें पुरस्कार नहीं दिया जाएगा। इस विवाद में मंच, कुर्सियों की तोड़फोड़ कर दी, कुछ छात्र एमएस रोड पर बैठ गए।
हंगामा बढ़ते देख बालक वर्ग के विजेताओं के नामों का ऐलान और उन्हें पुरस्कार वितरण ही नहीं किया गया। मंच से एलान कर दिया गया, कि समय के अभाव के कारण बालक वर्ग के विजेताओं के पुरस्कार वितरण 20 नवंबर को होंगे।