मुरैना में क्वारी नदी में डूबने से 3 नाबालिग बहनों की मौत, कार्तिक स्नान के लिए गई थीं
पुलिस ने मृतक बालिकाओं की पहचान चंदा, प्राची और निशी यादव के रूप में की है।
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 01:17:19 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 01:25:05 PM (IST)
HighLights
- कैलारस के हरलालपुरा गांव की घटना
- कार्तिक स्नान करने गई थीं नन्हीं बच्चियां
- गांव में पसरा मातम, पुलिस जांच में जुटी
डिजिटल टीम, मुरैना। मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र के हरलालपुरा गांव में गुरुवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां क्वारी नदी में डूबने से तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई।
गहरे पानी में जाने से डूब गईं
बताया जा रहा है कि तीनों बहनें कार्तिक स्नान के लिए नदी पर गई थीं। इसी दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई।
तीनों के रिश्ते की फिलहाल पुष्टि नहीं
पुलिस ने मृतक बालिकाओं की पहचान चंदा, प्राची और निशी यादव के रूप में की है। तीनों हरलालपुरा गांव की निवासी थीं। हालांकि, तीनों आपस में सगी बहनें थीं या एक ही परिवार के अन्य रिश्ते में थीं, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है।