• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में चाची-भतीजे ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: खेत में अलग-अलग जगह लटके मिले शव, प्रेम-प्रसंग की आशंका

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की पहचान के साथ-साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 11:06:50 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jul 2026 11:59:23 AM (IST)
मुरैना में चाची-भतीजे ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: खेत में अलग-अलग जगह लटके मिले शव, प्रेम-प्रसंग की आशंका
प्रतीकात्मक।

HighLights

  1. बागचीनी के आम का पुरा गांव का मामला
  2. आधी रात को घर से निकले थे दोनों
  3. पुलिस कारणों की जांच में जुटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। बागचीनी थाना क्षेत्र के आम का पुरा गांव के बाहर एक महिला और युवक के शव फांसी पर लटके मिले। पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान के बाद पता लगा कि दोनों रिश्ते में चाची-भतीजे हैं। पुलिस छानबीन में जुटी है, प्रथम द्ष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है।

खबर गांव में आग की तरह फैली और जुट गई भीड़

शुक्रवार की सुबह छह बजे ग्रामीण खेतों की रखवाली को निकल रहे थे, इसी दौरान कुछ महिलाओं की नजर खेत में लगे नींम के पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह खबर गांव में आग की तरह फैली और भीड़ जुट गई। इसी बीच कुछ लोगों ने कुछ दूर खेत की मेढ़ पर लगी पटिया से फंदे पर लटका एक महिला का शव देखा। महिला की पहचान 40 वर्षीय मीना पत्नी दाताराम जाटव निवासी आम का पुरा के तौर पर हुई, वहीं मृतक युवक की पहचान 28 साल के रामलखन पुत्र बहादुर जाटव के तौर पर हुई। दोनों चाची और भतीजे हैं।


प्रेम-प्रसंग की जताई जा रही आशंका

दोनों में प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है और आधी रात को घर से निकलकर खुदकुशी करने की संभावना जताई जा रही है। मीना का शव जिस पटिया से फंदे पर लटका मिला है, उस पटिया की ऊंचाई तीन से साढ़े तीन फीट है, ऐसे में महिला का शव लेटी हुई अवस्था में फंदे पर लटका मिला है।

बागचीनी थाना प्रभारी शशि कुमार ने बताया कि दोनों की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद यह पुष्ट होगा कि दोनों की मौत फांसी लगाने से हुई है या नहीं? फिलहाल मर्ग का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।