• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में ब्यूटी पार्लर से 2 बहनों को हटवाया, विरोध करने पर मामा को घर में घुसकर पीटा

मुरैना क्राइम समाचार: हमले में मामा गौरव धौलकर के सिर, कान व नाक में चोट आई है। 14 अगस्त की घटना को लेकर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अ...और पढ़ें

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 06:34:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 06:35:03 PM (IST)
मुरैना में ब्यूटी पार्लर से 2 बहनों को हटवाया, विरोध करने पर मामा को घर में घुसकर पीटा

HighLights

  1. जातिगत टिप्पणी कर पार्लर से निकलवाया
  2. उलाहना देने पर डंडे-हॉकी से हमला
  3. पुलिस ने 4 आरोपियों पर दर्ज किया केस

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। ब्यूटीपार्लर पर काम कर रहीं दो बहनों को मोहल्ले के एक युवक ने काम से हटवा दिया। परिवार के लोगों ने आरोपी विवेक बाल्मीक को फोन पर उलाहना दिया तो रात में चार लोगों ने मामा गौरव धौलकर के घर में घुसकर उसकी मारपीट की। हमले में युवक के सिर, कान व नाक में चोट आई है। 14 अगस्त की घटना को लेकर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

सौम्या ब्यूटीपार्लर पर करती थीं काम

जानकारी के मुताबिक, उत्तमपुरा में रहने वाली दो बहनें राधिका व संजना, गोपीनाथ की पुलिया स्थित सौम्या ब्यूटीपार्लर पर काम करने जाती थीं। 14 अगस्त को मोहल्ले में आरोपी युवक विवेक बाल्मीक पुत्र अमरसिंह निवासी सिग्नल बस्ती, ब्यूटी पार्लर पर पहुंचा और संचालिका से बोला कि आपने बाल्मीक जाति के लड़कियों को काम पर क्यों रख लिया है। यह सुनने के बाद संचालिका ने लड़कियों से काम पर आने से मना कर दिया।


दुखी बहनों ने घर जाकर यह बात परिवार के लोगों को बताई। तब लड़कियों के मामा व फरियादी गौरव धौलकर ने मोबाइल फोन से आरोपी विवेक बाल्मीक से आपत्ति जताई के उसने उनकी भांजियों को ब्यूटीपार्लर पर काम से क्यों हटवाया।

आरोपी विवेक ने अपने साथियों के साथ रात 10 बजे कर दिया हमला

दोनों बहनों ने भी अपने गुस्से का इजहार किया। इसके बाद रात 10 बजे आरोपी विवेक बाल्मीक पुत्र अमर सिंह बाल्मीक, अमर सिंह पुत्र मुरारी बाल्मीक, भूपेंद्र पुत्र मुरारी बाल्मीक व जगन पुत्र भूपेंद्र बाल्मीक डंडे व हॉकी लेकर फरियादी गौरव बाल्मीक के घर में गेट तोड़कर जा घुसे। चारों आरोपियों ने डंडे व हॉकी से गौरव पर हमला किया जिससे उसके सिर, कान व नाक में गंभीर चोट आई है।