मुरैना में दर्दनाक हादसा: पत्थर खदान के गड्ढे में नहाने उतरे दो किशोरों की डूबने से मौत
नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद तीसरे किशोर ने तुरंत गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 04:19:07 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 04:19:43 PM (IST)
एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची । नईदुनियाHighLights
- बारिश से खदानों के गड्ढे बने जानलेवा
- साथी किशोर की सूचना पर शुरू हुआ रेस्क्यू
- एसडीईआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। जिले के जौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मझरा गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पत्थर खदान के गहरे गड्ढे में भरे पानी में नहाने उतरे दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान मझरा गांव निवासी विकास (15) पुत्र कैलाश आदिवासी और सुनील (16) पुत्र राजेश आदिवासी के रूप में हुई है।
पानी भरने से ये गड्ढे जानलेवा हो रहे हैं साबित
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अवैध व वैध पत्थर खनन के कारण कई फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दिनों में पानी भरने से ये गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। गुरुवार को विकास और सुनील अपने एक अन्य साथी के साथ खदान के गड्ढे में नहाने गए थे।
नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद तीसरे किशोर ने तुरंत गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही जौरा थाना पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।