मुरैना के जौरा में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा संपन्न, गोद में बच्चे और घूंघट की ओट में पहुंचीं महिलाएं
कलेक्टर ने 7000 असाक्षरों का टार्गेट दिया था।
Publish Date: Sat, 24 Oct 2026 07:56:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Oct 2026 07:56:35 PM (IST)
परीक्षाएं देतीं हुई नवसाक्षर महिलाएं। नईदुनियाHighLights
- 256 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई
- महिलाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी
- अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला
नईदुनिया न्यूज, जौरा (मुरैना)। उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान तहत 15 वर्ष से अधिक उम्र के असाक्षरों की परीक्षा विकासखंड जौरा अन्तर्गत 256 परीक्षा केंद्रो पर आयोजित कराई गई। इसमें कलेक्टर ने 7000 असाक्षरों का टार्गेट दिया था। इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि परीक्षा में घूंघट की ओट में महिलाएं अपनी गोद में बच्चे लेकर भी सम्मिलित हुईं।
निरीक्षण करके असाक्षरों को किया गया प्रोत्साहित
विकासखण्ड स्रोत समन्वयक राजीव सिंह जादौन तथा विकासखंड सह समन्वयक गीता भदौरिया ने योजना बनाकर शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर असाक्षरों को परीक्षा में सम्मिलित कराया। नौ जन शिक्षा केंद्रो पर संकुल सह समन्वयकों के माध्यम से निरीक्षण करके असाक्षरों को प्रोत्साहित किया गया।
मुस्लिम महिलाओं ने बढ़-चढ़कर की भागीदारी
बीआरसी राजीव सिंह जादौन ने बताया शासन का प्रयास है कि कोई भी प्रौढ़ जिसकी उम्र 15 वर्ष से अधिक है उसको बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान होना आवश्यक है, उसी क्रम में यह कार्यक्रम निरंतर चल रहा है।
आदर्श सामाजिक चेतना केंद्र शासकीय प्राथमिक विद्यालय अलापुर में बीआरसी राजीव सिंह जादौन ने स्वयं उपस्थित रहकर परीक्षा केंद्र पर सम्मिलित परीक्षार्थियों को संबोधित भी किया तथा सरकार की नीतियों की जानकारी भी दी।
मुस्लिम महिलाओं ने परीक्षा में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। घूंघट की ओट में महिलाएं अपनी गोद में बच्चे लेकर भी सम्मिलित हुईं।