कलेक्टर की सख्ती बेअसर: मुरैना में अतिथि विद्वान का रायफल से फायरिंग करते वीडियो वायरल
हर्ष फायरिंग में चली गोली से कईयों बार जानलेवा हादसे हो चुके हैं, इसलिए प्रशासन कई बार हर्ष फायर पर प्रतिबंध लगा चुका है।
Publish Date: Sat, 24 Oct 2026 04:22:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Oct 2026 04:23:01 PM (IST)
हर्ष फायर करते अतिथि विद्वान जनकसिंह कुशवाह। वीडियो ग्रेबHighLights
- अतिथि विद्वान का हर्ष फायरिंग वीडियो वायरल
- कलेक्टर-एसपी ने दिए लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश
- प्रतिबंध के बावजूद नहीं थम रहा हथियारों का प्रदर्शन
नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। कंधे पर बंदूक टांगने का शौक मुरैना में हर वर्ग को है, चाहे वह सरकारी कर्मचारी ही क्या न हो। जिन्हें बंदूक रखने का शौक है, वह तीज-त्योहार और शादियों जैसे आयोजनों पर हर्ष फायरिंग तक करते हैं। चूंकि हर्ष फायरिंग में चली गोली से कईयों बार जानलेवा हादसे हो चुके हैं, इसलिए प्रशासन कई बार हर्ष फायर पर प्रतिबंध लगा चुका है।
इसके बाद भी उच्च शिक्षित लोग भी हर्ष फायर करने से पीछे नहीं हटते।
हो रहा है वीडियो वायरल
ऐसा एक वीडियो शुक्रवार की शाम इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें जौरा डिग्री कॉलेज के अतिथि विद्वान जनकसिंह कुशवाह रायफल से हर्ष फायर कर रहे हैं। यह वीडियो कब का है, नईदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता।
गौरतलब है, कि बीते रोज गुरुवार की शाम को हुई बैठक में भी कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ व एसपी धर्मराज मीना ने हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध की बात दोहराते हुए निर्देश जारी किए जो जो भी हर्ष फायर करेगा या फिर हथियारों का प्रदर्शन करेगा।
उसकी बंदूक का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।