• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • मुरैना

मुरैना में हीराकुंड एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, ब्रेक प्रेशर लीक होने से 20 मिनट थमी रही ट्रेन

घटना गुरुवार दोपहर सवा 12 बजे के करीब की है। बताया गया है, कि आगरा से मुरैना की तरफ आ रही हीराकुंड एस्सप्रेस ट्रेन के आगे एक युवक आ गया।

By Hariom GaurEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 07:20:40 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 07:21:14 PM (IST)
मुरैना में हीराकुंड एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, ब्रेक प्रेशर लीक होने से 20 मिनट थमी रही ट्रेन
हादसे के बाद खड़ी खजुराहो इंटरसिटी। नईदुनिया

HighLights

  1. इंजन में फंसकर घिसटा युवक
  2. फाटक पर जाम, दो ट्रेनें भी प्रभावित
  3. शव के टुकड़े मिले, शिनाख्त में जुटी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। मुरैना शहर के लालौर रेलवे फाटक के पास गुरुवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद ट्रेन का इंजन बिगड़ गया और 20 मिनट तक हीराकुंड एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी रही। इसके पीछे आ रही दो ट्रेनें भी यहां कुछ देर फंसी रही। अज्ञात मृतक ने खुदकुशी की है या हादसे का शिकार हुआ, इसकी जांच में स्टेशन रोड थाना पुलिस व जीआरपी दोनों जुटी हैं।

हीराकुंड एस्सप्रेस ट्रेन के आगे आ गया युवक

घटना गुरुवार दोपहर सवा 12 बजे के करीब की है। बताया गया है, कि आगरा से मुरैना की तरफ आ रही हीराकुंड एस्सप्रेस ट्रेन के आगे एक युवक आ गया। यह युवक इंजन के आगे फंसकर घिसटता चला गया। इस टक्कर से ट्रेन के ब्रेक का प्रेशर लीक हो गया, जिससे ट्रेन को रोकना पड़ा।


करीब 20 मिनट तक हीराकुंड एक्सप्रेस यहां खड़ी रही, प्रेशर बहाल होने पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। जिस युवक का एक्सीडेंट हुआ, उसकी तलाश के लिए आरपीएफ, जीआरपी व स्टेशन रोड थाना पुलिस रेलवे ट्रैक पर खोज में जुट गए।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टुकड़ों की हालत में शव मिला। ट्रेन के नीचे घिसटने के कारण शव की कोई पहचान नहीं हो सकी। मृतक युवक की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है।

फाटक पर लगे जाम के कारण रोकनी पड़ी ट्रेने

इस हादसे और हीराकुंड एक्सप्रेस के निकलने के बाद लालौर फाटक को खोला गया। उस समय वाहनों की लंबी कतार लग गई और फाटक पर जाम लग गया। इसी बीच खजुराहो इंटरसिटी और ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन आगरा की ओर से आईं, फाटक पर लगे जाम के कारण यह ट्रेने भी 10 से 12 मिनट तक रोकनी पड़ीं। स्टेशन रोड थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।