• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर

नेपाल से बेंगलुरु जा रही यात्री बस नरसिंहपुर में मुंगवानी के पास पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

दुर्घटना के बाद कई यात्री मानसिक रूप से भी परेशान नजर आए, विशेषकर छोटे बच्चों और महिलाओं में भय का माहौल देखा गया। रोजगार की तलाश में जा रहे श्रमिक, क...और पढ़ें

By VARIJ BAJPAIEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 09 May 2026 09:03:57 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 09:32:49 AM (IST)
नेपाल से बेंगलुरु जा रही यात्री बस नरसिंहपुर में मुंगवानी के पास पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल
हादसे के बाद पलटा वाहन। नईदुनिया

HighLights

  1. यात्रियों ने लगाया आयोप,नशे में था चालक
  2. बस में 80 से अधिक यात्री थे सवार
  3. सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती

नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरी पेट्रोल पंप के पास गुरुवार तड़के नेपाल से बेंगलुरु जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में 80 से अधिक यात्री सवार थे।

घायलों में दो बच्चे भी शामिल

दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें दो बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मुंगवानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।


सुबह करीब चार बजे हुआ हादसा

naidunia_image

यात्री बस क्रमांक एमपी 13 जेडके 0793 नेपाल से यात्रियों को लेकर बेंगलुरु जा रही थी। सुबह करीब 4 बजे जब बस मुंगवानी के चौधरी पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गई।

बस में चीख-पुकार मच गई

naidunia_image

हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस चालक राहुल किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

दुर्घटना में चालक राहुल भी घायल

naidunia_image

, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस यात्रियों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये हुए घायल

naidunia_image

इस घटना में सिंग बहादुर शाही(30) निवासी राकम नेपाल, रविंद्र नाथ नरू (20) निवासी बर्दिया नेपाल, लाल बहादुर भुगटी (72) निवासी कोलपु नेपाल, सारादा शाही (25) राकम नेपाल, संगीता तारमी (20) निवासी सूरखेत नेपाल, सुजन नेपाली(16) निवासी तुलसीपुर नेपाल, दीपेंद्र बहादुर बड़आल (37) निवासी अच्छम नेपाल, उर्मिला फरसाल (21) निवासी राजपुर नेपाल, सुदीप सिंह(20) निवासी कनाड़ी प्रदेश नेपाल और राहुल सिंह (30) निवासी नया पटेलनगर राहिया जिला जालौन उ.प्र. घायल हुए, जिनका नरसिंहपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनके अलावा भी पांच लोगों को आंशिक चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार

naidunia_image

हादसे के बाद बस में सवार शेष यात्री मुंगवानी में ही रुके हुए हैं और वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार कर रहे हैं। दुर्घटना के बाद कई यात्री मानसिक रूप से भी परेशान नजर आए, विशेषकर छोटे बच्चों और महिलाओं में भय का माहौल देखा गया।

अस्पताल चौकी आरक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता

naidunia_image

जिला अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल चौकी में पदस्थ आरक्षक दिनेश वाडिवा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी घायलों एवं उनके परिजनों के लिए चाय-बिस्किट की व्यवस्था कराई। विशेष रूप से घायल बच्चों के लिए बिस्किट और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें राहत मिली।

यात्रियों और उनके परिजनों ने सराहना की

naidunia_image

आरक्षक की इस पहल की यात्रियों और उनके परिजनों ने सराहना की। यह हादसा एक बार फिर लंबी दूरी की निजी यात्री बसों की सुरक्षा व्यवस्था और चालकों की नियमित जांच की आवश्यकता की ओर संकेत करता है।

यह भी पढ़ें- अब बिना रुके दौड़ेगी जबलपुर-मंडला पैसेंजर ट्रेन, दो टुकड़ों में चलने का झंझट खत्म, सीधे सफर का हुआ आगाज

naidunia_image