यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Narsinghpur Crime : जैन मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां व चांदी का सिंघासन चोरी
Narsinghpur Crime : पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद लेकर जांच कर रही है, चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 06 Jan 2024 12:48:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jan 2024 12:48:00 PM (IST)
HighLights
- मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद घटना।
- नकाबपोश चोरों ने अंजाम दिया है।
- शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं।
Narsinghpur Crime : नई दुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। करेली के दिगंबर जैन मंदिर में चोरों ने मौसम का फायदा उठाकर चोरी को अंजाम दिया है। भगवान की चार मूर्तियां और चांदी का एक सिंघासन लेकर फरार हो गए। चारों मूर्तियां अष्टधातु की बताई जाती हैं। चोरी की सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
![naidunia_image]()
चोरी की सूचना पर पुलिस पहुंची, डॉग स्क्वाड से लगा रहे पता
जिले के चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी। पुलिस ने चोरों का पता लगाने डॉग स्क्वाड की मदद ली है। चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। मौके पर एसडीओपी सहित पुलिस की टीम मौजूद है।