• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर

भुगतान के एवज में कमीशन मांगने वाला बाबू 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जबलपुर लोकायुक्त ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर नगरपालिका में पदस्थ बाबू संजय तिवारी को लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई स...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 08 Apr 2026 03:20:47 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Apr 2026 03:20:47 PM (IST)
भुगतान के एवज में कमीशन मांगने वाला बाबू 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जबलपुर लोकायुक्त ने की कार्रवाई
भुगतान के एवज में कमीशन मांगने वाला बाबू 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

HighLights

  1. कमीशन मांगने वाला बाबू 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
  2. जबलपुर लोकायुक्त ने नरसिंहपुर नगर पालिका में की कार्रवाई
  3. लोकायुक्त पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की

नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। नरसिंहपुर नगरपालिका में पदस्थ बाबू संजय तिवारी को लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से नगरपालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

लोकायुक्त इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सिंह नरवरिया ने बताया कि शिकायतकर्ता भीष्म नारायण राजपूत कंस्ट्रक्शन कंपनी का संचालन करते हैं। उन्हें कृष्णा वार्ड के मरहई माता क्षेत्र में पेवर ब्लॉक निर्माण का टेंडर मिला था। कार्य पूर्ण होने के बाद करीब 3 लाख 39 हजार रुपए का भुगतान होना था, जो लंबे समय से लंबित था।


आरोप है कि बाबू संजय तिवारी ने बिल पास करने के लिए 15 प्रतिशत तक कमीशन की मांग की, जो लगभग 50 हजार रुपए होती थी। शिकायतकर्ता द्वारा असमर्थता जताने पर आरोपी कम राशि पर राजी हो गया और भुगतान जारी होने के बाद रिश्वत देने की बात तय हुई।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहते थे, लेकिन आरोपी ने सिक्योरिटी डिपॉजिट (एफडीआर) रोकने और अन्य भुगतान अटकाने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें- बड़वानी में बीईओ कार्यालय का लेखा शाखा प्रभारी 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया

जाल बिछाकर की गई गिरफ्तारी

जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। आरोपी ने 38 हजार रुपए की मांग की थी, लेकिन शिकायतकर्ता केवल 25 हजार रुपए का इंतजाम कर सके।

बुधवार को लोकायुक्त पुलिस ने संजय तिवारी को उनके कार्यालय में ही 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।