• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर

नरसिंहपुर के छात्रावास पहुंचीं कलेक्टर, लता मंगेशकर से जुड़े सवाल पूछे ; 3, 5, 7 और 9 के पहाड़े सुने

गांव में स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने ग्राम सभा के माध्यम से कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने का प्रस्ताव पास करने का सुझाव दिया।

By Shailendra Kumar TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 06:14:41 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 06:14:41 PM (IST)
नरसिंहपुर के छात्रावास पहुंचीं कलेक्टर, लता मंगेशकर से जुड़े सवाल पूछे ; 3, 5, 7 और 9 के पहाड़े सुने
झांझनखेड़ा के एकीकृत शासकीय हाई स्कूल में कलेक्टर ने कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता जांची। नईदुनिया

HighLights

  1. आमगांव छोटा व झांझनखेड़ा का किया औचक निरीक्षण
  2. छात्रावास में चखा भोजन, बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल
  3. छात्राओं से नाश्ते व भोजन के मीनू तथा सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा

नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर रजनी सिंह ने शुक्रवार को आमगांव छोटा एवं झांझनखेड़ा क्षेत्र का विस्तृत भ्रमण कर विभिन्न शासकीय संस्थाओं की जमीनी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बच्चों, आंगनवाड़ी के नौनिहालों और ग्रामीणों से सीधा संवाद

इस दौरान उन्होंने छात्राओं, स्कूली बच्चों, आंगनवाड़ी के नौनिहालों और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर मिलने वाली सुविधाओं व समस्याओं की हकीकत जानी। निरीक्षण की शुरुआत में कलेक्टर आमगांव छोटा के 50 सीटर बालिका छात्रावास पहुंचीं। उन्होंने छात्राओं से नाश्ते व भोजन के मीनू तथा सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।

naidunia_image

भोजन स्वयं चखकर गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता को परखा

उन्होंने छात्रावास की रसोई का निरीक्षण कर तैयार भोजन को स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता को परखा। इसके बाद उन्होंने आमगांव छोटा के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में पोषण माह के तहत लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों से हरी सब्जियों व पौष्टिक आहार के महत्व पर संवाद किया।


naidunia_image

3, 5, 7 और 9 के पहाड़े सुनकर शिक्षा के स्तर को परखा

झांझनखेड़ा के एकीकृत शासकीय हाई स्कूल में कलेक्टर ने कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता जांची। उन्होंने अंग्रेजी विषय के निबंधों से लेकर सामान्य ज्ञान में ''लता मंगेशकर'' से जुड़े सवाल पूछे। वहीं प्राथमिक शाला इंदिरा आवास टोला में बच्चों से 3, 5, 7 और 9 के पहाड़े सुनकर उनकी बुनियादी शिक्षा के स्तर को परखा।

झांझनखेड़ा की शासकीय उचित मूल्य दुकान पहुंचीं,

राशन वितरण की व्यवस्था देखने कलेक्टर झांझनखेड़ा की शासकीय उचित मूल्य दुकान पहुंचीं, जहां उन्होंने हितग्राहियों से समय पर खाद्यान्न मिलने की जानकारी ली। सामुदायिक भवन से दुकान संचालित होने पर उन्होंने इसे अन्यत्र पृथक स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।

गांव में स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों की मांग

गांव में स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने ग्राम सभा के माध्यम से कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने का प्रस्ताव पास करने का सुझाव दिया। इस दौरान एसडीएम प्रगति वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुशवाहा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 4 सीनियर अधिकारियों की नई पदस्थापना, जबलपुर-रीवा और सागर संभाग में मिली जिम्मेदारी