• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काम की बात : उज्जवला गैस कनेक्शन है तो 30 मई तक करवा लें केवायसी अन्यथा सब्सिडी होगी बंद

Narsinghpur News : 30 तारीख के पहले अपनी गैस एजेंसी के सभी उज्जवला हितग्राही जिनके पास उज्जवला गैस कनेक्शन है, पहुंचकर अपनी केवायसी करवा लें।

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 11 May 2024 12:28:40 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 May 2024 12:45:03 PM (IST)
काम की बात : उज्जवला गैस कनेक्शन है तो 30 मई तक करवा लें केवायसी अन्यथा सब्सिडी होगी बंद

HighLights

  1. सब्सिडी 1 जून से खाते में आना बंद हो जाएगी।
  2. उज्ज्वल हितग्राहियों से एजेंसी संचालकों ने निवेदन किया।
  3. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय पूर्व में जारी कर चुका है सूचना।

Narsinghpur News : नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। उज्ज्वला ईंधन गैस हितग्राहियों को 31 मई 2024 तक गैस कनेक्शन का केवायसी करना अनिवार्य है। यदि समय पर केवायसी नहीं कराया तो सब्सिडी का लाभ उन्हें नहीं मिल पाएगा। इस संबंध में गैस एजेंसी के संचालक ने बताया कि भारत सरकार के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश अनुसार उज्जवला सिलेंडर कनेक्शन के हितग्राही जिन्होंने अभी तक अपना केवायसी नहीं कराया है, उन्हे 31 मई 2024 तक का समय गैस कंपनियों ने समय दिया है।

सब्सिडी 1 जून से खाते में आना बंद हो जाएगी

ऐसे हितग्राही जिन्होंने अभी तक अपनी उज्जवला सिलेंडर कनेक्शन का केवायसी ना कराया हो, वह शीघ्र ही एजेंसी में आकर अपना केवायसी करा लें, अन्यथा उनकी सब्सिडी 1 जून से खाते में आना बंद हो जाएगी। यह आदेश भारत सरकार के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा पूर्व में भी जारी किया जा चुका है। केवायसी नहीं कराया तो उज्जवला हितग्राहियों की सब्सिडी नहीं आएगी, इसलिए उज्ज्वल हितग्राहियों से एजेंसी संचालकों ने निवेदन किया है, कि 30 तारीख के पहले अपनी गैस एजेंसी के सभी उज्जवला हितग्राही जिनके पास उज्जवला गैस कनेक्शन है, पहुंचकर अपनी केवायसी करवा लें।