
करेली। नईदुनिया न्यूज
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बुधवार शाम नगर के कमानिया गेट स्थित श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में रूद्र सेना द्वारा आयोजित शिव भजन संध्या में देर रात तक देवों के देव महादेव की भक्तिमय वंदना की गई। जबलपुर के ख्यातिलब्ध कलाकारों द्वारा भजन संध्या में सुमधुर भजन प्रस्तुत किए गए। जिन पर भक्त झूमने नाचने लगे और उत्साहपूर्वक भगवान भोलेनाथ की आराधना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य सीताराम पांडे एवं कृष्णा पांडे के द्वारा भगवान मनकामेश्वर व मां नर्मदा के पूजन अर्चन से किया गया। गणेश वंदना विशाल शर्मा ने की व नर्मदाष्टक बसंत दुबे ने प्रस्तुत किया। भजनों के माध्यम से भगवान भोलेनाथ की वंदना के क्रम में संस्कारधानी जबलपुर की ख्यातिलब्ध गायिका रितु दुबे ने ओ माई सबसे बड़ी है तू व मेरे घर भोला आ गए रे तन्नक चाय बनन दो रे, बसंत दुबे ने डमरू बजाना छोड़ के अब भोले रणभूमि में आओ और गुरु वंदना गुरु देव मेरे दाता प्रस्तुत की। विशाल सरोहा ने ओ शंकर भोले कब होंगे दर्शन तेरे, सिद्धार्थ ब्रजपुरिया ने भोलेनाथ से मिला दे सहित अन्य गायकों ने विविध भजन प्रस्तुत किए। पेड पर नीरज, केसियो पर हेमन्त, ढोलक पर सुरेश और मनीष ने सुरों को साज दिए।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रघुवंशी, प्रकाश पेठिया, जगदीश मिश्रा सुरेश नेमा संतोष तिहैया, बीएस राजपूत, ऋषि रघुवंशी, उपेंद्र काले, किरीट साबला, संजीव मिश्रा, मनोहर ठाकुर, नीरज लूनावत, राजेंद्र ब्रजपुरिया, उदय सिंह ठाकुर, आशीष दुबे, संजय सरोहा, श्रीकांत मिश्रा, शैलेश अग्रवाल, भगवान राजपूत, राजेश चौरसिया, अनिल दुबे, नितिन नवेरिया, पराग नेमा, अमित छेड़ा, सगीर बाबा, सचिन आचार्य, अनूप अग्रवाल, राजेश गोलछा, अनूप ओसवाल, रघुवीर शुक्ला, डॉ. आशीष नेमा, डॉ. आनंद सिसोदिया, अजीत छाबड़ा, अनुज ममार, रामलाल राय, अरविंद मंडलोई, राजीव खजांची, विनोद अग्रवाल, प्रदीप करैया, अरुण रघुवंशी, कमलेश चौरसिया, अतुल नेमा, अरुण राय, रीतेश कोचर, आशीष लोहिया, अमित छेड़ा, जतिन सावला, अजय चौधरी, प्रखर दुबे, जित्तू स्वामी, पंकज नेमा, वीरल छेड़ा, रूपेश वर्मा, मोहन राजपूत, संजोग रावत, गोलू अग्रवाल, छोटू सेन, गोपाल सेन, शरद सेन सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भजनों का आनंद लिया।
