Mauni Amavasya 2021: मौनी अमावस्या पर नरसिंहपुर के बरमान में हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान
Mauni Amavasya 2021: माघ माह की मौनी अमावस्या पर नरसिंहपुर जिले भर के नर्मदा तटों पर श्रद्धालुओं ने मौन स्नान कर पूजन दान किया।
By Prashant Pandey
Edited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 11 Feb 2021 12:40:20 PM (IST)
Updated Date: Thu, 11 Feb 2021 12:41:35 PM (IST)

नरसिंहपुर, Mauni Amavasya 2021। माघ माह की मौनी अमावस्या पर नरसिंहपुर जिले भर के नर्मदा तटों पर श्रद्धालुओं ने मौन स्नान कर पूजन दान किया। जिले के प्रमुख नर्मदा तट बरमान में सुबह से ही लोगों की खासी भीड़ रही। दोपहर 12 बजे तक 10 हजार से अधिक लोगों ने डुबकी लगाई। वहीं बुधवार की रात जत्थे के साथ बरमान आए कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त दमोह विधायक राहुल सिंह ने सीढ़ी घाट पर स्नान कर चुनरी अर्पित कर पूजन किया, नर्मदाजी की आरती की। इसके उपरांत वह जत्थे में नर्मदा जल लेकर शामिल श्रद्धालुओं के साथ पैदल यात्रा कर बांदकपुर के लिए रवाना हुए। सिंह के विधानसभा क्षेत्र से करीब 20 ट्रैक्टर ट्रालियों और 8 से 10 कारों से श्रद्धालु अमावस्या स्नान के लिए बुधवार की रात बरमान पहुंचे थे। जन्हा से नर्मदा स्नान करने के बाद नर्मदा जल लेकर पैदल रवाना हुए और पीछे वाहनों की कतार रही। बताया जाता है कि सभी श्रद्धालु बांदकपुर में अभिषेक करेंगे।
![naidunia_image]()
मेला स्थल पर रही भीड़, बरमान में नर्मदा के रेतघाट पर मकर संक्रांति मेला स्थल पर भी गुरुवार को भीड़ रही। यहां मेले का समापन होने के बाद भी बड़ी संख्या में दुकानें लगी हुई हैं। जिससे यहां भी सागर, रायसेन, छिंदवाड़ा, दमोह सहित विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने स्नान कर पूजन किया। इसके अलावा सतधारा, गोटेगांव के सांकल, झांसीघाट, मुंआर, जमुनिया, जिला मुख्यालय से लगे चिनकी उमरिया, महादेव पिपरिया, तेंदूखेड़ा क्षेत्र के हीरापुर, ककरा आदि घाटों पर भी लोगों की भीड़ रही।
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()