• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Narsinghpur News : मुस्लिम युवक ने सनातन धर्म अपनाकर राम मंदिर में किया हिंदू प्रेमिका से विवाह

Narsinghpur News : युवक बोला, सनातन धर्म में है रुचि, पत्र विवाह अधिकारी के पटल पर सूचना लगी तो मामला सुर्खियां में आया।

By Dheeraj BajpaihEdited By: Dheeraj Bajpaih
Publish Date: Fri, 16 Jun 2023 09:27:35 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Jun 2023 07:33:00 PM (IST)
Narsinghpur News : मुस्लिम युवक ने सनातन धर्म अपनाकर राम मंदिर में किया हिंदू प्रेमिका से विवाह

Narsinghpur News : नरसिंहपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। एक मुस्लिम युवक का हिंदू युवती से करीब पांच वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जनवरी में दोनों ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह करने का आवेदन दिया। विवाह अधिकारी के सूचना पटल से विवाह का पत्र इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने के बाद आनन-फानन गुरुवार की रात दोनों ने करेली के श्रीराम मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।

वर या वधु किसी के स्वजन शामिल नहीं हुए

धूमधाम से दोनों की शादी हुई, बैंड बजवाए गए। हालांकि, इस आयोजन में वर या वधु किसी के स्वजन शामिल नहीं हुए। युवक ने सनातन धर्म को अपनाकर नाम बदल लिया है। अब वह अमन राय है। पंडित ने इस अवसर पर नवयुगल को रामचरित मानस की प्रति भी भेंट की।


दो वर्ष से साथ रह रहे थे

गाडरवारा तहसील के चीचली निवासी फाजिल (23) पुत्र शेख अब्दुल व आमगांवबड़ा निवासी सोनाली (21) पुत्री विजय राय की मुलाकात करीब पांच वर्ष पहले गाडरवारा स्थित डमरू घाटी शिव मंदिर में हुई थी। करीब दो वर्षों से दोनों साथ रह रहे थे।

सनातन धर्म के प्रति बचपन से ही रुचि थी

अमन राय बने फाजिल ने अपने शपथ पत्र में कहा है कि सनातन धर्म के प्रति उसकी बचपन से ही रुचि थी और सनातन धर्म की पुस्तकें पढ़ना उसे अच्छा लगता है। वह बिना किसी दबाव के सनातन धर्म अपना रहा है। अब उसका इस्लाम से कोई नाता नहीं है और न कभी वह इस्लाम धर्म अपनाएगा। विवाह के बाद सोनाली ने कहा कि वह दोनों साथ रह रहे थे। सनातन धर्म अपनाने के लिए जब प्रेमी ने स्वीकृति दी तो उसने विवाह किया।

युवक का पिता पूरन से बना था अब्दुल

युवक के पिता शेख अब्दुल ने भी प्रेम विवाह किया था। पूर्व में उसका नाम पूरन मेहरा था और मुस्लिम समाज में विवाह करने पर मतांतरण कर लिया था। फाजिल उर्फ अमन ने बताया कि पिता शेख अब्दुल एक होटल में काम करते हैं। वह भी मजदूरी करता है। उसने बताया कि वह सनातन धर्म अपनाकर और शादी कर खुश है।

बेटी को कभी नहीं अपनाएंगे

सोनाली के पिता विजय राय ने कहा कि उनका परिवार बेटी को कभी नहीं अपनाएगा। परिवार को कोई व्यक्ति विवाह में भी इसलिए नहीं पहुंचा था कि अब उससे किसी को कोई मतलब नहीं है।

Narsinghpur News : मुस्लिम युवक ने सनातन धर्म अपनाकर राम मंदिर में किया हिंदू प्रेमिका से विवाह#NarsinghpurNews #MadhyapradeshNews #Muslim #Sanatan #Hindu #Gadarwara #Chichli #Kareli #Amgaonhttps://t.co/izcMqaZbh1 pic.twitter.com/CIrkdpZ2aN

— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 16, 2023

मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की ने विवाह के लिए किया था आवेदन

naidunia_image

जिले में विशेष विवाह अधिनियम 1954 के अंंतर्गत मुस्लिम युवक और एक हिंदू युवती ने विवाह के लिए आवेदन किया था। पत्र विवाह अधिकारी के सूचना पटल पर लगा तो मामला सुर्खियां में आ गया। इंटरनेट मीडिया में पर्चा वायरल हुआ तो यह बात भी होने लगी कि विवाह में जो लोग गवाह बने हैं उनके विरोध में शोक सभा की जाएगी। यह सब बातें इंटरनेट मीडिया में आई तो पूरे मामले ने मोड़ ले लिया ।

Narsinghpur News : मुस्लिम युवक ने सनातन धर्म अपनाकर राम मंदिर में किया हिंदू प्रेमिका से विवाह#NarsinghpurNews #MadhyapradeshNews #Muslim #Sanatan #Hindu #Gadarwara #Chichli #Kareli #Amgaonhttps://t.co/izcMqaZbh1 pic.twitter.com/k7JT4MKydn

— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 16, 2023

विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह किया गया। विवाह में शिवकुमार दुबे, दीपक काछी और इमाम बी गवाह बने और जब दोनों के विवाह का पर्चा विशेष विवाह अधिकारी के सूचना पटल पर लटका तो मामले ने सुर्खियां पकड़ ली।

Narsinghpur News : मुस्लिम युवक ने सनातन धर्म अपनाकर राम मंदिर में किया हिंदू प्रेमिका से विवाह#NarsinghpurNews #MadhyapradeshNews #Muslim #Sanatan #Hindu #Gadarwara #Chichli #Kareli #Amgaonhttps://t.co/izcMqaZbh1 pic.twitter.com/oZV0CV53lv

— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 16, 2023