• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नरसिंहपुर में हिंदू युवती से जबरन निकाह करने वाले इरफान कुरैशी समेत 6 आरोपित लव जिहाद में गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म समेत धर्म स्वातंत्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Sat, 12 Mar 2022 09:24:09 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Mar 2022 09:29:57 PM (IST)
नरसिंहपुर में हिंदू युवती से जबरन निकाह करने वाले इरफान कुरैशी समेत 6 आरोपित लव जिहाद में गिरफ्तार

नरसिंहपुर। हिंदू युवती से राहुल दुबे बनकर शादी करने वाले आरोपित इरफान कुरैशी समेत 6 आरोपितों को पुलिस ने बालाघाट के वारासिवनी व मंडला जिले से गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित ने गाडरवारा की एक हिंदू युवती को लव जिहाद का शिकार बनाया था। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म समेत धर्म स्वातंत्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के अनुसार आरोपी युवक इरफान कुरैशी मंडला का रहने वाला है। ट्रेन में नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा की एक युवती से उसकी मुलाकात हुई। जिसके बाद इरफान ने राहुल दुबे बनकर उसे अपना मोबाइल नंबर दिया। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई।

राहुल दुबे बने इरफान ने युवती से घर से भाग कर शादी करने की योजना बनाई। 2 मार्च को इरफान अपनी कार लेकर गाडरवारा से युवती को ले जाने के लिए यहां आया। यहां से जब युवती उसके साथ जाने के लिए कार में बैठी तो उसे कार में इरफान से राहुल बने युवक का एक परिचय पत्र मिला। जिसे लेकर उसने युवक से अपना विरोध जताया लेकिन युवक उसे अपहरण कर जबरन अपने साथ ले गया। युवती का अपहरण कर आरोपी इरफान कार से उसे वारासिवनी अपने जीजा के घर ले गया, यहां वह एक दिन रुका। अगले दिन यहां से युवती को अपने साथ मंडला अपने घर ले गया। मंडला में युवक ने उसका धर्म परिवर्तन कराया और एक मौलवी के माध्यम से निकाह कर लिया।


इधर 2 मार्च को यहां से युवती के गायब होने के बाद स्वजनों की सूचना पर पुलिस थाना गाडरवारा में गुम होने का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने 8 मार्च को युवती को मंडला से दस्तयाब कर लिया । युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक इरफान कुरैशी उसकी मां, बहन, जीजा, मौलवी और उसके मित्र नदीम के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत धर्म परिवर्तन एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । दूसरी ओर हिंदू संगठनों ने इस घटना को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

आरोपित इरफान कुरैशी सहित उसकी मां, बहन, जीजा, मौलवी और युवक के दोस्त नदीम के विरुद्ध गाडरवारा थाने में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। - विपुल श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर।