• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नरसिंहपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वो लड़की फिल्म की शूटिंग करने आएगी राही प्रोडक्शन की टीम

जिले का प्राकृतिक सौंदर्य फिल्मकारों को भी लुभाने लगा हैं और जिले में कई छोटे बजट की डॉक्यूमेंट्री व टेली फिल्मों की अब तक शूटिंग भी हो चुकी है। कुछ द...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 09 Nov 2020 11:33:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2020 11:33:02 PM (IST)
वो लड़की फिल्म की शूटिंग करने आएगी राही प्रोडक्शन की टीम

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा (नईदुनिया न्यूज)। जिले का प्राकृतिक सौंदर्य फिल्मकारों को भी लुभाने लगा हैं और जिले में कई छोटे बजट की डॉक्यूमेंट्री व टेली फिल्मों की अब तक शूटिंग भी हो चुकी है। कुछ दिनों पहले ही गाडरवारा में एक फिल्म को-अहम की शूटिंग मुर्हुत शॉट के जरिए शुरू हुई है। अब एक और फिल्म वो लड़की की शूटिंग की तैयारी तेंदूखेड़ा क्षेत्र में होने जा रही है। जिसकी कहानी का तानाबाना ग्रामीण परिवेश पर बुना गया है और 26 नवंबर से फिल्म के कुछ हिस्से तेंदूखेड़ा और उससे लगे नर्मदा तटों पर फिल्माएं जाएंगे। इस बात का भरोसा फिल्म के प्रोडक्शन हेड सनित स्वामी ने जताया है जो तेंदूखेड़ा से लगे ग्राम खैरुआ निवासी हैं व वर्तमान में राही प्रोडेक्शन से जुड़कर कार्य कर रहे हैं।

फिल्म प्रोडक्शन से जुड़े सनित ने बताया कि राही प्रोडक्शन द्वारा बनाई जा रही फिल्म वो लड़की की 60 प्रतिशत शूटिंग वह तेंदूखेड़ा क्षेत्र में ही करेंगे। फिल्म में 10 से अधिक कलाकार होंगे व जरूरत पड़ने पर स्थानीय कलाकारों को भी अवसर दिया जाएगा। अभी फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर कार्य चल रहा है। फिल्म बनने पर इसे राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय फिल्म फेस्टीवल में भी भेजा जाएगा। 20 दिन के शेड्यूल में तेंदूखेड़ा, गाडरवारा, लिंगाघाट, भेड़ाघाट और उसके आसपास के इलाके में शूटिंग की जाएगी। फिल्म की कहानी धर्मेंद्र अहिरवार ने लिखी है और हर्ष इसके डायरेक्टर हैं। सनित कहते हैं कि चूंकि वह खैरुआ गांव के हैं व हीरापुर वाले स्वामीजी के सानिध्य में संस्कृत पाठशाला में पढ़े हैं। जिससे फिल्म की शूटिंग के लिए अपने क्षेत्र को प्राथमिकता दी। जिससे क्षेत्र के साथ जिले के मनोरम स्थल फिल्म स्क्रीन पर दिख सकें। भोपाल व मुंबई के संस्कृत महाविद्यालय में पढ़ाई करने के बाद सनित ने फिल्मों के क्षेत्र में कदम रखा है। जो सभी नवोदित कलाकारों के साथ फिल्म फिल्म में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।