नरसिंहपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। नगर में सर्व ब्राह्मण महिला संगठन, राष्ट्रीय महिला जागृति मंच एवं केसरिया भारत अंतरराष्ट्रीय हिंदू संगठन ने संयुक्त तौर पर हरियाली महोत्सव मनाया। जिसमें राधाकृष्ण का पूजन किया, लड्डू गोपाल को झूला झुलाया तो वहीं भजन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।
महिला संगठनों ने यह कार्यक्रम स्थानीय एक होटल में किया। जिसकी शुरुआत ब्राह्मण संगठन की अध्यक्ष विवेक पांडे, राष्ट्रीय संगठन की अध्यक्ष अरुण दुबे, केसरिया भारत की अध्यक्ष सुनंदा भट्ट, संगठन की संस्थापक शालिनी दुबे, संगठन की संरक्षक सरला पांडे, मालती त्रिवेदी, गीता दुबे, सचिव ज्योति तिवारी, पूर्णिमा शुक्ला, मंजूलता दुबे व अन्य पदाधिकारियों ने राधाकृष्ण का पूजन करते हुए की। इसके उपरांत भजना संध्या में प्रीति तिवारी, अर्चना शास्त्री, संचिता दुबे, सपना शर्मा, शुभा पाठक, मीना शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। महिलाओं ने मेंहदी लगवाई, श्रृंगार कर मनोरंजक खेलो में सहभागिता की, नृत्य किया। जिसमें सविता महोबिया, सपना शर्मा, श्रद्घा सोनी, शिखा साहू, मंजू दुबे, नीरा बुधौलिया, सुनीता शर्मा, नंदिता चौबे, रक्षा पालीवाल आदि शामिल रहीं। इस मौके पर कुछ सदस्यों को क्राउन से सम्मानित किया गया। आयोजन में वंदना कोरी, रचना त्रिवेदी, वत्सला त्रिवेदी, कादंबिनी श्रीवास्तव, मनीषा पुरोहित, दुर्गा राजपूत, राखी मुदगल, सीमा स्थापक, आशा बाटली, श्रुती बाटली, कविता दुबे, प्रवीणा गोस्वामी, हेमलता शर्मा, अर्चना सोनी, निशा सोनी, शिवकुमारी तिवारी, शालू भाटिया, नितिशा शर्मा, कविता दुबे, नीता शर्मा, पुष्पलता शर्मा, संगीता दुबे, अंजू साहू, ज्योति पचौरी, अर्चना शास्त्री, सुमन शर्मा, नितिशा शर्मा, मीना शर्मा, पुनीता श्रीवास्तव, भावना भट्ट, श्रेया पांडे, प्रतिमा पांडे, रेनू जायसवाल, संगीता बेदी, पूजा, रजनी आदि की उपस्थिति रही। तीनों संगठनों की अध्यक्षों ने ऐसे ही आगे भी कार्यक्रम करते रहने और एकजुटता दिखाते रहने के लिए आग्रह किया।