गोटेगांव/करकबेल (नईदुनिया न्यूज)। प्राणी मित्र समिति द्वारा करकबेल रेल्वे स्टेशन को ग्रीन बनाने के लिए सतत पौधारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी क्रम में स्टेशन परिसर में स्टेशन प्रबंधक की अध्यक्षता में पौधारोपण किया गया। स्टेशन को स्वच्छ बनाने के लिए साथ ही पॉम, अशोक, पीपल, नीम, गुलमोहर एवं अनेको शोभादार पौधो का पौधारोपण किया। स्टेशन प्रबंधक ने कहा कि आज पर्यावरण के अंसतुलन होने से अनेको प्राकृतिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। कही बाढ़, सूखा, तूफान जैसी गतिविधियों में निरंतर वृद्घि हो रही है। विकास के नाम पर अनेकों पेड़ो को काटा जा रहा है। उन्होंने पौधारोपण और संरक्षण पर जोर दिया। प्राणी मित्र समिति प्रमुख डॉ. विनय पटेल ने कहा कि संस्था द्वारा विगत वर्ष से ग्रीन स्टेशन बनाने के लिए स्टेशन परिसर में सतत पौधारोपण अपने पूर्वजो की स्मृति एवं जन्मदिन पर अपने नाम से लगवाने के लिए युवाओं में जागरूकता आई है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह कदम कारगर सिद्घ हो रहा है। शमशान घाट में भी पौधारोपण कर संरक्षित किया गया है। पेड़- पौंधो से वहां की सुंदरता काफी बढ़ गई है। पर्यावरण संरक्षण के विना विकास की कल्पना अधूरी है। हम सबको अपनी पृथ्वी को बचाने के लिए जल, जंगल, जमीन को संरक्षित करना होगा। कार्यक्रम में समिति के मनीष नामदेव ने भी विचार रखे। इस अवसर पर रिटायर्ड गार्ड रामसेवक ठाकुर, इंद्रेश दुबे, प्रमोद मेहरा द्वारा स्व. बाबूलाल मेहरा, स्व. दीमान सिंह पटेल की स्मृति में सत्यप्रकाश पटेल, भगवानदास मारूती वालो द्वारा पौधारोपण कर ट्रीगार्ड लगाकर पौधो को संरक्षित किया। कार्यक्रम में चंद्रभान मेहरा, मंगल गुप्ता, आलोक जैन, हरि सिंह, विनोद सेन, सतीश ठाकुर, अस्सू चौरसिया, अभिषेक नेमा का सराहनीय योगदान रहा।