
नरसिंहपुर। जिले में नर्मदा जयंती आस्था के साथ मनाई गई। कई धार्मिक संगठनों ने धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर जयंती पर मां नर्मदा को कई फुट लंबी चुनरी अर्पित की। हजारों श्रद्घालु पैदल चलकर नर्मदा तट पहुंचे, पूजन-अर्चन कर पुण्य स्नान किया। समूचे जिले में नर्मदा तटों पर हर-हर नर्मदे... की गूंज रही। तटों पर भंडारे, दीपदान और विभिन्न धार्मिक आयोजन दिन भर चले। हजारों लोगों ने रात के वक्त दीपदान किया।
नर्मदा जयंती पर जिले भर में नर्मदा तट पर विविध धार्मिक अनुष्ठान, पदयात्रा, भंडारा, दीपदान कर लोगों ने धर्मलाभ अर्जित कि या। नरसिंह प्रभात फेरी एवं जगतजननी दुर्गा उत्सव समिति व अन्य संगठनों के तत्वाधान में चिनकी घाट तक हजारों लोगों ने नर्मदा तट तक पदयात्रा कर इस भवसागर से पार होने की कामना की।
नर्मदा पद यात्रियों के जत्थे का चिनक ी घाट तक अनेक जगह स्वागत सत्क ार नर्मदा भक्तों द्वारा कि या गया। नशामुक्ति, सामाजिक कु रीतियों के खिलाफ लोगों क ा ध्यान नर्मदा पदयात्रियों ने कराया । गीत संगीत के माध्यम से मां नर्मदा का स्तुति और गायन कर पूजा-अर्चना क ी। मां नर्मदा क ी आरती के बाद जगतजननी दुर्गा उत्सव समिति के अलाव बरगी नकटुआं मंडल द्वारा 351 फुट की चुनरी उढ़ाई गई। कई और संगठनों ने चुनरी, नारियल अर्पित की।
प्रेरक क ार्यो से सभी प्रभावित
नरसिंह प्रभात फेरी की पदयात्रा प्रातः 7 बजे नरसिंह मंदिर से प्रारंभ हुई। यहां विधायक जालम सिंह पटैल ने क हा कि प्रभात फेरी के प्रेरक, सकारात्मक कार्यो से सभी प्रभावित हैं। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार नीलेश जाट एवं आभार प्रदर्शन पूर्व प्रधानपाठक हरकि शन सराठे ने कि या। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित थे।
तट पर भागवत कथा
श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के जीवन में अकाल मृत्यु का डर पूर्णतः खत्म हो जाता है एवं उसके सारे पाप धुल जाते हैं। उक्त मंगल उदगार स्वामी रमणरेती सुमेधानंद महाराज ने बरमान के सतधारा घाट स्थित हरिहर आश्रम में जारी श्रीमद् भागवत कथा के प्रवचनों के दौरान व्यक्त किये।
एक सप्ताह से जारी इस धार्मिक आयोजन का समापन बंबई से आये प्रख्यात सिंगर अशोक जख्मी की शानदार प्रस्तुती के साथ हुआ। हरिहर शिष्य मंडली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नर्मदा जयंती पर श्रद्वालुओं ने प्रसादी ली और शाम के समय दीपदान किया। गौरतलब हो कि हरिहर शिष्य मंडली द्वारा बीते कई सालों से नर्मदा जयंती को लेकर आयोजन कराया जाता है।