गाडरवारा (नईदुनिया न्यूज)। नगर में वैश्य समाज महिला मंडल द्वारा श्रावण मेला एवं प्रतियोगिताओं के साथ स्वरचित कविताएं, सावन सुंदरी स्पर्धा एवं गुप्तजी के विषय में क्विज स्पर्धा का आयोजन किया गया। सावन मेले का मुख्य आकर्षण सेल्फी प्वाइंट एवं चूड़ियों से गई सजावट रही। महिलाओं ने हरे रंग की ड्रेस पहनकर कार्यक्रम में सहभागिता की।
मेले का उद्घाटन समस्त पूर्व अध्यक्ष विद्यादेवी सेठ, गीता नीखरा, कालिंदी कठल, शारदा कठल, सविता गेड़ा, रजनी कठल, सुनीता गुप्ता, मंजू गुप्ता ने किया। अध्यक्ष शोभा कठल ने श्री गुप्तजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। सरस्वती पूजन के बाद हरियाली तीज में पर्यावरण के प्रति सजग कराने पौधारोपण किया। सावन मेले में भगवान के वस्त्र, राखी, चूड़ी, कंगन, ज्वेलरी, रुमाल एवं पानी पीने की चीजों के स्टाल लगाए। चूंकि हरियाली तीज पर मेहंदी का महत्व है। इसलिए महिला मंडल ने समस्त महिलाओं को मेहंदी की कौन देखकर स्वागत किया। उपाध्यक्ष रवीना कठल, सांस्कृतिक प्रतिनिधि राशि कठल, कोषाध्यक्ष छवि रावत द्वारा अनेक मनोरंजन खेल खिलाए गए।
प्रतियोगिताओं में इनको मिला पुरस्कारः प्रतियोगिताओं में आम की पत्तियों से वंदनवार बनाने में प्रथम वैशाली कठल, द्वितीय निकिता बडोनिया एवं नेहा गुप्ता एवं तृतीय अनीता नीखरा एवं सृष्टि कठल रही। मेहंदी में प्रथम सिल्की मोदी,द्वितीय नैना गुप्ता, तृतीय आध्या गुप्ता, राखी में प्रथम मोहिनी नीखरा, द्वितीय पूजा रूसिया, तृतीय कृति रावत रहीं। झूला में प्रथम दिव्या बृजपुरिया, द्वितीय प्रिया सोनी, फूलों के गजरा या वेणी बनाने में प्रथम ममता कठल, द्वितीय अनीता नीखरा, तृतीय सृष्टि कठल रहीं। रोशनी कठल, रचना बिलैया, ममता कठल, पूर्वी सराओगी, अंशिका खंताल एवं पूनम गिड़ा द्वारा स्टाल लगाए गए। ग्रीन डे क्वीन सर प्राइस गिफ्ट की विनर रजनी कठल रहीं। कवि श्री गुप्त की जयंती मनाई गई। अध्यक्ष श्रीमती कठल ने स्वागत भाषण में कहा कि हमारी हर पीढ़ी को महान कवि गुप्तजी के बारे में जानकारी होना चाहिए। उनकी देश प्रेम से ओत.प्रोत कविताओं को पाठ्यक्रम में भी शामिल होना चाहिए। साहित्य समितिकी प्रमुख सुधा बृजपुरिया एवं कमला नगरिया ने स्वरचित कविताएं सुनाई।
सावन सुंदरी कार्यक्रमः कार्यक्रम सावन सुंदरी का संचालन सचिव कविता गुप्ता ने किया। सावन सुंदरी का खिताब सृष्टि कठल को मिला। प्रिया सोनी द्वितीय व तृतीय नेहा गुप्ता रहीं। इसी तरह अन्य सांस्कृति कार्यक्रमो में प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए।आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही।