• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच

नीमच में निजी क्लीनिक में उपचार के बाद बालक की मौत, परिजन ने लगाया जाम; क्लीनिक सील

बुधवार शाम को मनासा के रानी लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित एक निजी क्लीनिक में उपचार के बाद भाटखेड़ी निवासी एक बालक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि क्लीनि...और पढ़ें

By Krishna SharmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 01:27:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 02:04:06 PM (IST)
नीमच में निजी क्लीनिक में उपचार के बाद बालक की मौत, परिजन ने लगाया जाम; क्लीनिक सील
मार्ग पर परिजन और ग्रामीणों ने लगाया जाम। -नईदुनिया

HighLights

  1. आरोप है कि क्लीनिक में कथित रूप से बिना डिग्री वाले डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया
  2. इंजेक्शन लगाए जाने के करीब 10 मिनट बाद बालक की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई
  3. आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया

नईदुनिया न्यूज, मनासा : बुधवार शाम को मनासा के रानी लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित एक निजी क्लीनिक में उपचार के बाद भाटखेड़ी निवासी एक 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक में कथित रूप से बिना डिग्री वाले डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाए जाने के करीब 10 मिनट बाद बालक की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया।

प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद संबंधित निजी क्लीनिक को सील किए जाने की जानकारी सामने आई है। क्लीनिक CHO सुनील पाटीदार का बताया जा रहा है।


मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है

मृत बालक का पोस्टमार्टम शासकीय अस्पताल में कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही बालक की मौत के वास्तविक कारणों और उपचार के दौरान हुई परिस्थितियों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।

कार से डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

रतनगढ़ : जिले की पुलिस ने एक कार से डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित राजस्थान निवासी है, जिसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई जिले की रतनगढ़ पुलिस ने बुधवार को की है।

रतनगढ़ टीआई बीएल भाभर ने बताया कि नगर के समीप मानपुरा फंटे पर पुलिस टीम द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मानपुरा में एक संदिग्ध कार क्रमांक आरजे-34 सीए-3150 को रोका और तलाशी ली तो कार से काले रंग के दो कट्टे मिले। इन कट्टों को खोलकर जांच करने पर उनमें से 39 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ।

इस पर पुलिस टीम ने कार और 39 किलो डोडाचूरा जब्त कर कार में सवार आरोपित अंकित पुत्र गोवर्धन आचार्य आयु 25 वर्ष निवासी ग्राम कोटड़ी जिला भीलवाड़ा राजस्थान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के पास से एक मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर किया है और आरोपित से डोडाचूरा लाने, ले जाने और उपलब्ध कराने वालों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- शादी के सालों बाद बनी थीं मां.. प्रसव के तीन दिन बाद व्याख्याता की सूरजपुर अस्पताल में अचानक मौत