• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच

नीमच में वृद्ध की मौत, परिवार में कोई नहीं था, मुस्लिम समाजजन ने हिंदू रीति रिवाज से करवाया अंतिम संस्कार

शहर के फव्वारा चौक क्षेत्र में शुक्रवार को एक वृद्ध अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषि...और पढ़ें

By jaswant purohitEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 08:33:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 08:33:39 PM (IST)
नीमच में वृद्ध की मौत, परिवार में कोई नहीं था, मुस्लिम समाजजन ने हिंदू रीति रिवाज से करवाया अंतिम संस्कार
मुस्लिम समाजजन ने हिंदू रीति रिवाज से करवाया अंतिम संस्कार। (एआई इमेज)

HighLights

  1. फव्वारा चौक क्षेत्र में शुक्रवार को एक वृद्ध अचेत अवस्था में मिले
  2. डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया
  3. परिवार में कोई नहीं होने से मजदूरी कर स्वयं का भरण पोषण करते थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, नीमच : शहर के फव्वारा चौक क्षेत्र में शुक्रवार को एक वृद्ध अचेत अवस्था में मिले, जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटनाक्रम शुक्रवार का बताया जाता है। शहर के प्रमुख चौराहे फव्वारा चौक के समीप शुक्रवार को एक वृद्ध रोड किनारे अचेत अवस्था में मिले।

इसके संबंध में जानकारी मिलने पर नीमच केंट थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और एक वाहन की मदद से वद्ध को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह पुत्र बद्री सिंह आयु 60 वर्ष निवासी स्कीम नंबर 9, शंकर आइल मिल के पास नीमच के रूप में हुई है।


परिवार में कोई सदस्य नहीं होने से सुरेंद्र सिंह मजदूरी कर स्वयं का भरण पोषण करते थे और फव्वारा चौक तथा आसपास के क्षेत्र में फुटपाथ पर रहकर व सोकर दिन काटते थे। उनकी मौत के वास्तविक कारण सामने नहीं आ सके हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

अंतिम संस्कार में सहभागी बने मुस्लिम समाज के सदस्य

सुरेंद्र सिंह की मौत के बाद अंतिम संस्कार में मुस्लिम समाज के सदस्य सहभागी बने। सुरेंद्र सिंह, मुस्लिम समाज के अब्दुल जब्बार के यहां काम करते थे। इसी कारण अंतिम संस्कार का खर्च वहन करने की जिम्मेदारी अब्दुल जब्बार ने ली। उनके साथ भूरा कुरैशी भी सहयोगी बने। उन्होंने सुरेंद्र सिंह के बहन व बहनोई को ग्राम दुलाखेड़ा में सूचित किया। इसके बाद हिंदू रीति रिवाज से मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कराया। मुस्लिम समाज के शोहेब कुरैशी, आबिद कुरैशी, सद्दाम पठान, शाहिद भाई और जाकिर भाई सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 'उनके जीवन की रक्षा के लिए कुछ भी कर सकती हूं...' अब मुस्लिम बेटी ने की प्रेमानंद महाराज को किडनी देने की पेशकश