श्री गौड़ ब्राह्मण समाज समिति का गठन
नीमच। श्री गौड़ ब्राह्मण समाज समिति का गठन रविवार को किया गया। जवाहर नगर स्थित जांगिड़ ब्राह्मण समाज ;घळ
By
Edited By:
Publish Date: Mon, 08 May 2017 03:58:12 AM (IST)
Updated Date: Mon, 08 May 2017 03:58:12 AM (IST)

श्री गौड़ ब्राह्मण समाज समिति का गठन
नीमच। श्री गौड़ ब्राह्मण समाज समिति का गठन रविवार को किया गया। जवाहर नगर स्थित जांगिड़ ब्राह्मण समाज धर्मशाला में समाज समिति की बैठक हुई। इसमें परिचय के उपरांत वरिष्ठता के आधार पर समिति का गठन किया गया। संरक्षक प्रकाश शर्मा, अशोक जोशी, विश्वनाथ शर्मा, सुरेश शर्मा, कैलाश शर्मा बनाए गए। अध्यक्ष महेश शर्मा, उपाध्यक्ष शरद शर्मा, राजेश नाकेदार, सचिव गजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा बनाए गए। मीडिया प्रभारी का दायित्व श्रवण शर्मा को सौंपा गया।
फोटो- 07एनएमएच-39, नवनिर्मित समिति के पदाधिकारी।
महाकवि टैगोर को याद किया
नीमच। शहर की साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था कृति ने रविवार को महाकवि रविंद्र नाथ टैगोर को याद किया। संस्था ने सीआरपीएफ ऑफिसर्स मैस के समीप स्थित टैगोर प्रतिमा स्थल पर महाकवि रविंद्र नाथ टैगोर की 157 वीं जयंती मनाई। उन्होंने महाकवि टैगोर के कार्यों को साहित्य के क्षेत्र में नींव का पत्थर बताया। सत्येंद्र सी सक्सेना, डॉ.माधुरी चौरसिया, आशा सांभर, बीआर उपाध्याय, लोकेंद्र परिहार, रमेश नागर, श्याम थोरेचा, राजेश जायसवाल, शैलेंद्र पोरवाल, तेज सिंह जैन, राधेश्याम शर्मा, ओम बंसल, गणेश खंडेलवाल सहित अन्य मौजूद थे।