• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कहीं मुख्य मार्ग सील किया तो कहीं लिखवाए स्लोगन

मनासा (नईदुनिया न्यूज)। पिछले वर्ष के मुकाबले कोरोना संक्रमण ग्रामीण क्षेत्र में पैर पसार रहा है॥ ग्रामीण इलाकों में मौतें भी ज्यादा देखने को मिल रही ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Fri, 30 Apr 2021 12:23:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Apr 2021 12:23:00 AM (IST)
कहीं मुख्य मार्ग सील किया तो कहीं लिखवाए स्लोगन

मनासा (नईदुनिया न्यूज)। पिछले वर्ष के मुकाबले कोरोना संक्रमण ग्रामीण क्षेत्र में पैर पसार रहा है॥ ग्रामीण इलाकों में मौतें भी ज्यादा देखने को मिल रही है॥ मनासा से तीन किमी दूर स्थित अल्हेड़ गांव कोरोना का हाट स्पाट बन गया है जिसे प्रशासन ने सील कर दिया। सबसे ज्यादा मौतें अल्हेड़ में देखने को मिली है॥ इसे देखते हुए अब ग्रामीण खुद अपने बचाव के लिए सामने आए हैं। कहीं ग्रामीणों ने खुद ही गांव की सीमाएं सील कर दी है तो कहीं मुख्य सड़कों पर बिना मास्क प्रवेश निषेध का स्लोगन लगा दिया है॥ मनासा से 15 किमी दूर स्थित ग्राम नलखेड़ा के हेमंत कुमार ने बताया कि कोरोना निरंतर ग्रामीण इलाकों में दस्तक दे रहा है। इसको देखते हुए ग्राम में प्रवेश करने वाली मुख्य सड़क पर बिना मास्क के आने पर प्रवेश निषेध का स्लोगन लिखवाया है वहीं बेवजह आने वालों को भी प्रवेश नही दिया जा रहा है।

हर गांव की सीमा होगी सील, लगाएंगे बैरिकेड्स

मनासा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी मनीष जैन ने नए निर्देश किए हैं। इसमें कहा है कि मनासा उपखंड अंतर्गत प्रत्येक गांव की सीमाएं सील की जाए। इसके लिए टीमों का गठन कर उन्हे दायित्व सौंपे जाएंगे। प्रत्येक ग्राम की सीमाएं सील कर पंचायत स्तर पर एक एक आइसोलेशन वार्ड पंचायत द्वारा तैयार किया जाएगा जिससे उक्त ग्राम में बाहरी व्यक्ति यदि कोई आता है, तो उसे 14 दिन तक क्वारंटाइन किया जाएगा। कार्रवाई अपने अपने पटवारी ग्राम कोटवार तथा ग्राम रक्षा समिति द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक प्रतिबंधित ग्रामों में स्वास्थ्य टीम एएनएम, आंगनवाड़ी सहायिका,आशा कार्यकर्ता द्वारा सतत भ्रमण कर मरीजों की जांच की जाएगी। मौके पर ही आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक प्रतिबंधित ग्रामों में केन्द्र सरकार, राज्य शासन तथा स्थानीय स्तर के शासकीय कर्मचारी-अधिकारियों की आवाजाही रहेगी।


यदि किसी ग्राम में कोरोना मरीज पाया जाता है तो उक्त ग्राम कन्टेन्मेंट एरिया अंतर्गत पूर्ण रूप से समस्त ग्रामवासियों को होम क्वारंटाइन में रहना होगा। ऐसे ग्रामों के व्यक्तियों का पूर्णतः आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। शासन निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम में प्रातः 11 बजे तक सभी किराना एवं आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुली रहेंगी, मात्र मेडिकल या चिकित्सा से जुड़ी हुई दुकानें मेडिकल खुले रहेंगे। प्रत्येक ग्राम में पंचायत कर्मी स्वास्थ्य कर्मी,कोटवार तथा पटवारी के नम्बर का प्रचार-प्रसार पंचायत स्तर से किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम में अत्यावश्यक सेवाएं (चिकित्सा से संबंधित व्यक्तियों/मरीजों हेतु) जारी रहेगी।

कर्फ्यू का सख्ती से कराया पालन, उल्लंघन पर दो दुकानों को किया सील

नीमच (नईदुनिया प्रतिनिधि)। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद कुछ व्यापारी कोरोना कर्फ्यू में दुकान खोलकर सामान बेचने में लगे हैं। कोरोना कर्फ्यू का पालन न करने पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को सिंगोली में दो दुकानें सील की गई। एसडीएम राजेंद्रसिंह ने बताया कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं करने पर तिलसवा चौराहे पर दो दुकानें राजेश भंडारी किराने की दुकान व ललित ट्रेडर्स होलसेल व्यापारी की दुकानें खुली पाई गईं। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करते पाए जाने पर दुकान को सील किया गया। साथ ही पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया। एसडीएम राजेन्द्रसिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे कोरोना महामारी के दौर में शासन के निर्देशों का पालन करें। नियमों के विरुद्घ ऐसा कोई काम न करें जिससे उन्हें कार्रवाइयों का सामना करना पड़े। शासन की गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों को अब बक्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर जावद उपखंड एसडीएम राजेंद्रसिंह, एसडीओपी रविन्द्र बोयट, सिंगोली थाना प्रभारी आरसी दांगी, राजस्व निरीक्षक सुरेश निर्बान, मौजा पटवारी सुरेंद्र सिंह व नगर परिषद अमला मौजूद था।