• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhya Pradesh News : परिजन पत्नी को मायके से नहीं लाए तो युवक टॉवर पर चढ़ा

Madhya Pradesh News : पुलिस ने समझाइश देकर युवक को नीचे उतारा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी, पुलिस भी पहुंची।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 27 Feb 2020 04:03:14 AM (IST)Updated Date: Fri, 28 Feb 2020 05:45:18 AM (IST)
Madhya Pradesh News :  परिजन पत्नी को मायके से नहीं लाए तो युवक टॉवर पर चढ़ा

जीरन (नईदुनिया न्यूज)। Madhya Pradesh News परिजन पत्नी को मायके से नहीं लेकर आए तो नाराज होकर एक युवक मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर उसे उतारा और थाने ले गई। इसके बाद समझाइश देकर छोड़ दिया। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। इस घटना के कारण काफी समय तक क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति रही।

जीरन थाना क्षेत्र के सगरग्राम में हुई घटना

दरअसल यह मामला जीरन थाना क्षेत्र के सगरग्राम का है। यहां बुधवार को राहुल पिता दयाराम पंवार (22) मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वह 50 से 60 फीट से अधिक ऊंचाई तक पहुंच गया। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि राहुल परिजन से नाराज है। उसकी पत्नी मायके में है। परिजन उसे लेकर नहीं आ रहे थे।


naidunia_image

नाराज होकर युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया

इसी कारण नाराज होकर राहुल मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। सूचना पर डायल 100 और हर्किया खाल चौकी प्रभारी एएसआई कै लाश राठौर, आरक्षक अमानत अली, दिलीप चंद्रवंशी और सैनिक नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। उनके साथ डायल 100 का पायलेट मनीष राठौर भी था। उन्होंने चर्चा कर राहुल को समझाइश दी और उसे मोबाइल टॉवर से उतारा। इसके बाद उसे थाने पहुंचाया, जहां से समझाइश के बाद छोड़ दिया गया।

naidunia_image

इनका कहना है

सगरग्राम के एक मोबाइल टॉवर पर एक युवक चढ़ गया था। उसे समझाइश देकर उतार लिया और जीरन थाने ले गए। जहां से समझाइश देकर छोड़ दिया। युवक मोबाइल के टॉवर पर पारिवारिक कारणों को लेकर चढ़ा था।

- कैलाश राठौर, एएसआई प्रभारी हर्किया खाल थाना जीरन