• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhya Pradesh News: नीमच में पथराव और आगजनी, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, धारा 144 लागू

दरगाह के समीप की भूमि पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद की स्थिति बनी।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 17 May 2022 01:15:33 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 May 2022 07:46:43 AM (IST)
Madhya Pradesh News: नीमच में पथराव और आगजनी, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, धारा 144 लागू

Madhya Pradesh News: नीमच (नईदुनिया न्यूज)। पुरानी कचहरी क्षेत्र में सोमवार रात दो समुदाय में विवाद हो गया। दरगाह के समीप की भूमि पर हनुमान जी की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद की स्थिति बनी। इस दौरान कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्ष आमने-सामने हुए और पथराव हुआ। बाइक में भी आग लगा दी। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़े को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी। इसके बाद स्थिति नियंत्रण में हो पाई। प्रशासन ने हालात को देखते हुए नीमच सिटी क्षेत्र में धारा 144 लागू की है।

Madhya Pradesh News: नीमच में पथराव और आगजनी, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, धारा 144 लागू#mpnews #neemuchnews #crimenewshttps://t.co/L4BSsbGs4N pic.twitter.com/B04eSNOcsY

— NaiDunia (@Nai_Dunia) May 16, 2022

जानकारी के अनुसार पुरानी कचहरी क्षेत्र में दरगाह है। सोमवार शाम बजे दरगाह के समीप कुछ लोगों ने हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना करना चाही तो दूसरे पक्ष ने आपत्ति ली। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि उस समय समझाइश के बाद मामला शांत हो गया था। रात करीब आठ बजे यह विवाद बढ़ गया। इस दौरान दोनों समुदायों के लोग एकत्र हो गए।


इसके बाद पथराव हो गया। इस दौरान एक बाइक में भी आग लगा दी गई। एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। लाठिया भी भांजी गईं। इस दौरान दुकानें भी बंद हो गई थीं। स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने नीमच सिटी में धारा 144 भी लगा दी है। आसपास के थाने से पुलिस बल बुलाया गया।