• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Neemuch Crime News: नीमच में समाजसेवी व शराब कारोबारी पर फायरिंग, जवाबी हमले में एक की मौत

Neemuch Crime News: घटना में दर्जन भर से अधिक फायर हुए हैं, मृतक के पास पिस्टल भी पड़ी हुई दिखी।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 04 Feb 2024 07:48:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Feb 2024 10:48:36 PM (IST)
Neemuch Crime News: नीमच में समाजसेवी व शराब कारोबारी पर फायरिंग, जवाबी हमले में एक की मौत
नीमच में फायरिंग के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई।

HighLights

  1. पहली बार में बचे तो हमलावर ने दूसरी गोली चलाई, जिससे अरोरा का चालक घायल हो गया।
  2. मारा गया हमलावर कुख्यात शूटर बाबू फकीर बताया जा रहा है।
  3. अशोक अरोरा समाजसेवा में काफी आगे रहते हैं और सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता रहती है।

Neemuch Crime News: नईदुनिया प्रतिनिधि, नीमच। शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी व शराब कारोबारी अशोक अरोरा पर रविवार शाम कार से आए दो हमलावरों ने फायरिंग की। इसमें उनका चालक घायल हो गया है। वहीं अरोरा के अंगरक्षक ने जवाबी फायर में एक हमलावर को ढेर कर दिया। वहीं दूसरा मौके से भाग गया। अशोक अरोरा सुरक्षित हैं। वहीं मरने वाला कुख्यात शूटर बाबू फकीर बताया जा रहा है। दूसरा हमलावर मौके पर ही अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। अब पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम लगभग 4:30 बजे अशोक अरोरा आफिस से अपनी कार से सीआरपीएफ रोड स्थित घर की तरफ जा रहे थे। कार उनका चालक चला रहा था और साथ में गनमैन भी था। तभी लायंस पार्क के पास सामने से आ रही क्रेटा में सवार हमलावरों ने उनकी कार पर फायर करना शुरू कर दिए।


पहली बार में बचे तो हमलावर ने दूसरी गोली चलाई, जिससे अरोरा का चालक घायल हो गया। इधर गनमैन द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक हमलावर की मौत हो गई। वहीं दूसरा मौके से भाग गया। मारा गया हमलावर कुख्यात शूटर बाबू फकीर बताया जा रहा है अभी पुलिस इसकी पुष्टि कर रही है। बाबू फकीर मंदसौर के शराब व्यवसायी अनिल त्रिवेदी की हत्या में भी आरोपित था और कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है।

naidunia_image

कार में दो हमलावर थे, पहचान में जुटी पुलिस

एसपी अमित कुमार तोलानी ने बताया कि कार में दो हमलावर थे। इनमें से एक की मौत हो गई। इसकी पहचान की जा रही है। पुलिस की तीन टीमें घटना की जांच में जुटी हैं। पुलिस ये पता करने में जुटी है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने हमला क्यों किया। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 के बीच थी। पता लगा है कि बाहर से दो लोग यहां आए थे। घटना के पीछे क्या कारण है, जांच की जा रही हैं। एक आरोपित फरार है।

भादवामाता मंदिर में पांच करोड़ रुपये दान दिया था अरोरा ने

अशोक अरोरा समाजसेवा में काफी आगे रहते हैं और धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता रहती है। अभी चल रहे भादवामाता मंदिर नवनिर्माण कार्यों में भी लगभग पांच करोड़ रुपये दान दिए हैं। उन पर हमले की सूचना पर पुलिस ने अशोक अरोरा के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी हैं। वहीं हमले में उनकी दाढ़ी में कांच लगा है।