
नीमच (नईदुनिया प्रतिनिधि)। एडीएम नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनसुनवाई करते हुए 32 लोगों से रुबरु होकर उनकी समस्यांए सुनी और आवेदकों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश उपस्थित जिला अधिकारियों को दिए। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर पीएल देवडा एवं जि?ला अधिकारीगण उपस्थित थे। जनसुनवाई में जीरन के प्रकाशचंध ब्राहमण ने खपत से अधिक विद्युत देयक प्राप्त होने, शहर निवासी सलमाबाई, रुकसानाबाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने, धनेरियाकला की निर्माला जाटव ने आवास हेतु शासकीय भूमि प्रदान करने, झांतला निवासी शंकरलाल गाडोलिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने एवं के लुखेडा के राधेश्याम मेघवाल ने खेत पर जाने से रोकने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। इसी प्रकार शहर की पुरानी नगर पालिका की रतनाबाई भील, भाटखेडा के भोपाल सिंह राजपूत, शहर के मूलचंध मार्ग के ताबीर हुसैन, पगाराबुजुर्ग तहसील रामपुरा के हेमराज भील, शहर के बगीचा नंबर 41 निवासी शकील अहमद, बघाना के नूर मोहम्मद, खोर निवासी प्रेमचंध पुजारी, शहर के इंदिरा नगर के दिनेश दास बैरागी, माधव गंज नीमच सिटी के अजहर शाह एवं खेडी मोहल्ला नीमच सिटी के भगवती प्रसाद मेहताए आदि ने जनसुनवाई में अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर समस्या सुनाई।
--------------
नपा सीएमओ ने किया जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण
नीमच (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिले सहित शहर में निरंतर वर्षा का दौर जारी है। शहर में लगातार हो रही तीन दिनों से वर्षा से अब निचली बस्तियों में पानी भरने का खतरा बढ़ने लगा है। इस खतरे को देखते हुए नगर पालिका सीएमओ गरिमा पाटीदार, स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल, ने मंगलवार को जलभरव वाले क्षेत्रों को भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने शहर के पुल, पुलिया व रपट वाले स्थान पर पहुंचकर मोका स्थिती देख अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही निचली बस्तियों में पानी भरने की स्थिती में रहवासियों के लिए उचित प्रबन्ध करने को भी कहा गया। सीएमओ पाटीदार ने नीमच सिटी स्थित पुलिया के पर जमा जलकु ंभी को मौके पर खड़े रहकर जेसीबी की सहायता से हटवाकर जलनिकासी के अवरोध को दुर करवाया। नपा के स्वास्थ्य अमले ने मंगलवार को गणपति नगर, भगवानपुरा, नीमच सिटी, रोड़वेज बस स्टैंड, आंबेडकर कालोनी सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया। साथ ही नीमच सिटी की प्रताप चौक पुलिया, मुक्तिधाम पुलिया, प्रायवेट बस स्टैंड पुलिया व रपट, एकता कालोनी पुलिया, चमड़ा कारखाना रपट आदि का भी भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर स्वच्छता निरीक्षक अशोक अहीर, भारत सिंह भारद्वाज, देवानंद तोड़े, वाहन शाखा प्रभारी अरविन्द व्यास, स्वच्छता पर्यवेक्षक गोपाल नरवाले सहित अन्य मौजूद रहे।
23-एनसीएच-08- नीमच की नगरपालिका सीमएओ गरिमा पाटीदार ने मंगलवार को जलभराव क्षेत्रों को भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
(नईदुनिया)
--------------
मंगल वाटिका में किया पौधारोपण
कु कड़ेश्वर। नगर में मंगलवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गय। इसमें दोपहर 12.30 बजे नवनिर्वाचित अध्यक्ष उर्मिला महेंध पटवा ने नगर की मंगल वाटिका में पौधारोपण किया गया। पटवा ने बताया कि सभी नगरवासियों को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। साथ ही पौधे को पेड़ बनाने का संकल्प भी लेना चाहिए। पेड व पौधे पर्यावरण के लिए अति आवश्यक है। इस अवसर पर महेंध पटवा, सुरेश मालवीय, विवेक पटवा, नेमीचंद माली, राजेंध मालवीय, विनोद चंदेल सहित नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
23-एनसीएच-09- कु कड़ेश्वर की मंगल वाटिका में नगर परिषद अध्यक्ष उर्मिला पटवा ने पौधारोपण किया। (नईदुनिया)
--------------
अगले माह से पेपरलेस बिजली बिल की व्यवस्था
नीमच। अगले माह से पेपरलेस बिजली बिल की व्यवस्था रहेगी। शहर वितरण कें ध के विद्युत उपभोताओं को सूचित किया है कि मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पेपरलेस बिजली बिल की नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके अंतर्गत सितंबर से उपभोक्ता को बिजली बिल कागज पर प्रिन्ट होकर नही आएंगे। विद्युत देयक सीधे उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम प्रदर्शित होगें। इसके लिए विद्युत विभाग द्वारा जिन उपभोक्ताओं को मैसेज मोबाइल पर प्राप्त नहीं हो रहे हैं। वे अपने मोबाइल नंबर विद्युत कार्यालय, मीटर रीडर के पास एवं टोल फ्री दूरभाष नंबर-1912 पर दर्ज करा सकते हैं।
--------------
मनासा में ब्लाक स्तरीय समीक्षा बैठक 25 को
नीमच। मनासा में ब्लाक स्तरीय समीक्षा बैठक 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी। मनासा ब्लाक स्तरीय विकास कार्यो की समीक्षा बैठक विधायक अनिरुद्ध मारु की अध्यक्षता में 25 अगस्त शाम चार बजे जनपद सभाकक्ष में आयोजित होगी। एसडीएम पवन बारिया ने सभी विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को इस बैठक में जानकारी सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
--------------
मनासा एवं जावद में बाढ़ राहत कंट्रोल रूम स्थापित
नीमच। मनासा एवं जावद में बाढ़ राहत कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कलेक्टर मंयक अग्रवाल के निर्देशानुसार उपखंड मनासा एवं जावद में अतिवृष्टी, बाढ़, आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कि ए गए है। मनासा एसडीएम पवन बारिया ने बताया कि कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07421-242058 है। अतिवृष्टि एवं बाढ़ से कोई भी अप्रिय स्थिति बनने पर तत्काल कंट्रोल रूम पर सूचना दी जा सकती है। इसी प्रकार जावद एसडीएम राजेंध सिंह ने बताया कि जावद में स्थापित बाढ़ राहत कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर-07420-232241 है। अतिवृष्टि एवं बाढ़ से संबंधित कोई भी अप्रिय स्थिति बनने पर कंट्रोल रूम पर सूचना दी जा सकती है।