Neemuch News: लिफ्ट में फंसने से लड़की की मौत, खेलते समय फंसी थी मासूम की गर्दन
नीमच में 12 वर्षीय मासूम बालिका एक बहुमंजिला मकान की लिफ्ट में फंस गई। इस दौरान बालिका की मौत हो गई।
By Neeraj Pandey
Edited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 11 Nov 2023 10:46:48 PM (IST)
Updated Date: Sat, 11 Nov 2023 10:46:48 PM (IST)
लिफ्ट में फंसने से मासूम लड़की की मौतHighLights
- लिफ्ट में फंसने से मासूम लड़की की मौत
- खेलते समय लिफ्ट में फंसी थी मासूम की गर्दन
नईदुनिया प्रतिनिधि, नीमच। शहर के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जवाहर नगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक 12 वर्षीय मासूम बालिका एक बहुमंजिला मकान की लिफ्ट में फंस गई। इस दौरान बालिका की मौत हो गई। शनिवार दोपहर 12 वर्षीय रिद्धि पुत्री कपिल बलानी निवासी जवाहर नगर कुछ बच्चों के साथ अपने ही घर में खेल रही थी। इस दौरान बालिका मकान में स्थित लिफ्ट में चली गई और लिफ्ट में उसकी गर्दन फंस गई। सूचना मिलते ही स्वजन दौड़े और जैसे-तैसे बालिका को लिफ्ट से निकालकर निजी अस्पताल ले गए, जहां बालिका को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
मुंबई रेल लाइन पर ग्राम बिलड़ी व मोरवनी की बीच ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त 25 वर्षीय सत्तू पारगी पुत्र मंगल पारगी निवासी ग्राम देवापाड़ा थाना रावटी के रूप में हुई। दीनदयाल नगर पुलिस के अनुसार 9 व 10 नवंबर की दरमियानी रात अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसके पास शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला था।
फोटो वाट्सएप, फेसबुक पर पोस्ट किए गए थे। शनिवार सुबह सत्तू के भाई, पिता व अन्य लोग मेडिकल कालेज पहुंचे व शव देखकर शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। प्रारंभिक रूप से जानकारी मिली है कि वह रतलाम में रहता था और ग्राम लाखिया में रह रहे मामा के घर जाने के लिए रेल पटरी पार कर रहा था, तभी ट्रेन आने से वह चपेट में आ गया।