Neemuch News : वीडियो देखिये, नीमच के केंट थाने के सामने महिला ने उड़ाए 500-500 रुपये के नोट
Neemuch News : केंट थाने के बाहर महिला शांति देवी लोठ निवासी राजीव नगर ने खासा हंगामा किया। ...और पढ़ें
By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 16 Jun 2023 09:41:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Jun 2023 10:19:20 PM (IST)
Neemuch News :नीमच। शहर के केंट थाने के सामने एक महिला ने गुरुवार देर शाम हाई वोल्टेज ड्रामा किया। इसे देखकर मुख्य मार्ग पर आने-जाने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी अनुसार केंट थाने के बाहर महिला शांति देवी लोठ निवासी राजीव नगर ने गुरुवार की शाम लंबे समय तक हाथ में डंडा लेकर ड्रामा किया।
इस दौरान अचानक महिला ने अपने पर्स से 500-500 रुपये के नोटों की एक गड्डी निकाली और हवा में उछाल दी। जिससे पूरे मुख्य मार्ग पर नोट ही नोट उड़ने लगे।
इस दौरान पुलिसकर्मी भी महिला को रोकती दिखाई दिए। महिला का ड्रामा देख राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
महिला ने मीडिया से कहा कि मेरा चार वर्ष पुराना प्रकरण कैंट थाने में चल रहा है, फिर भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। पुलिस सिर्फ पैसे वालों की सुनती है। गरीबों को कुछ भी नहीं समझा जाता है।
साथ ही महिला ने यह भी कहा कि शिवराज सरकार ने भ्रष्टाचार फैला रखा है। महिला ने कहा कि बहनों तुम इतनी काबिल बनो कि शिवराज के ऊपर करोड़ों रुपये फेंक सको। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना पैसे के काम नहीं करती।