• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच

राहुल गांधी में जैसी बुद्धि, वैसा कार्यक्रम किया, नीमच में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कसा तंज

राहुल गांधी में जैसी बुद्धि, वैसा कार्यक्रम किया

By jaswant purohitEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 08:10:12 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 08:10:12 PM (IST)
राहुल गांधी में जैसी बुद्धि, वैसा कार्यक्रम किया, नीमच में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कसा तंज
नीमच में मुख्यमंत्री का विधायक दिलीप सिंह परिहार व अनिरूद्ध मारू ने स्वागत किया। (सौजन्य आयोजक)

HighLights

  1. मैं राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के संबंध में अधिक कहना नहीं चाहता
  2. राहुल गांधी पहले तथ्यात्मक व वास्तविक जानकारी जुटाए
  3. एनएसयूआई के पदाधिकारियों से चर्चा करने की बजाय वास्तविक छात्रों से बात करें

नईदुनिया प्रतिनिधि, नीमच : जैसी बुद्धि है, वैसा कार्यक्रम किया है। मैं राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के संबंध में अधिक कहना नहीं चाहता हूं। राहुल गांधी पहले तथ्यात्मक व वास्तविक जानकारी जुटाए। एनएसयूआई के पदाधिकारियों से चर्चा करने की बजाय वास्तविक छात्रों से बात करें।

2014 से अब तक कांग्रेस तीन लोकसभा चुनाव हार चुकी है

यह बात मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में मीडिया से चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेृतत्व में साल 2014 से अब तक कांग्रेस तीन लोकसभा चुनाव हार चुकी है। देशभर में अधिकांश चुनाव हार चुकी है। देश लगभग कांग्रेस मुक्त हो चुका है।


उज्जैन में निर्माणाधीन आईटी पार्क सहित अन्य सौगातें दीं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की सरकार विकास के साथ प्रकृति और पर्यावरण को संजोने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में उज्जैन में निर्माणाधीन आईटी पार्क सहित अन्य सौगात देने के बाद मैं नीमच आया हूं।

नीमच और यहां लोग मुझे हमेशा आकर्षित करते हैं

नीमच और यहां लोग मुझे हमेशा आकर्षित करते हैं। गांधी सागर अभ्यारण्य में मादा चीता को छोड़ने का कार्यक्रम भी है। सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता के दौरान नीमच में जल्द एयर पोर्ट शुरू करने और स्टेडियम निर्माण की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। इस दौरान विधायक दिलीप सिंह परिहार, अनिरूद्ध माधव मारू मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- 'मां राजनीति का विषय नहीं होती, बेहद शर्मनाक...', इंदौर में राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की बीजेपी